हाथरस 16 मार्च । आज क्षत्रिय धर्मशाला हाथरस में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी स्नातक खंड एवं सभापति शिक्षा व्यवसायीकरण उत्तर प्रदेश सरकार डॉ मानेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि का फूल माला व तलवार भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। गुरु जी ने कहा कि होली मिलन एक भाईचारे का मिलना है। सर्व समाज को एकजुट रखना होगा। जब ही हमारा देश आगे बढ़ेगा। हम एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। बटेंगे तो कटेंगे। हमें सर्व समाज के हितों की रक्षा करनी है। क्षत्रियों का काम सदैव समाज की रक्षा करना है। संगठन ही सर्वोपरि है। योगी जी का नारा है एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।
इस अवसर पर ठाकुर अनिल जादौन महामंत्री क्षत्रिय महासभा हाथरस एवं पूर्व जिला मंत्री भाजपा, ठाकुर राघवेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष, ठाकुर जोगिंदर सिंह प्रदेश मंत्री, ठाकुर धर्मेंद्र पाल सिंह पीलू भैया ब्लॉक प्रमुख हसायन, ठाकुर नवीन प्रताप सिंह संगठन मंत्री, ठाकुर विनय प्रताप सिंह जिला मंत्री, ठाकुर मतेंद्र सिंह एडवोकेट, ठाकुर मुन्ना सिंह पुंडीर एडवोकेट ठाकुर, रामवीर सिंह परमार पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा ठाकुर, अनंत सिंह सोलंकी मंडल महामंत्री, ठाकुर योगेंद्र सिंह गहलोत, ठाकुर कुशल पाल सिंह, ठाकुर नीरेश कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर सत्येंद्र सिंह एवं सैकड़ो की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे।