लखनऊ 16 मार्च। करीब दो महीने के माथापच्ची के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में अपने कई जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है। फिलहाल हाथरस, अलीगढ, फिरोजाबाद, हापुड़, अयोध्या, लखीमपुर समेत कई जिलों में जिलाध्यक्षों के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। जिला चुनाव अधिकारियों द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई है। आगरा में भाजपा महानगर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष की घोषणा हुई है। आगरा भाजपा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजकुमार गुप्ता को दी गई है। आगरा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया को बनाया गया। इस ऐलान के बाद ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर जश्न जैसा माहौल हो गया है। भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर आतिशबाजी की गई। वहीं मुरादाबाद में पुनः एक बार आकाश पाल जिलाध्यक्ष बने। मुरादाबाद के नये महानगर अध्यक्ष बने कपड़ा व्यापारी एवं भाजपा नेता गिरीश भंडुला हैं। वहीं फिरोजाबाद में भाजपा महानगर अध्यक्ष पद पर सतीश दिवाकर की नियुक्ति हुई है। फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष पद पर फिलहाल नियुक्ति नहीं की गई है। वर्तमान जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह है। भारतीय जनता पार्टी ने 98 संगठनात्मक जिलों में से 69 जिलों में भाजपा ने जिलाअध्यक्षों का घोषणा की है। बाकी जिलों की घोषणा जल्द ही किए जाने की सूचना है।
देखें ये लिस्ट
जिला | नाम |
---|---|
रामपुर | श्री हरीश गंगवार |
मुरादाबाद | श्री आकाश पाल |
मुरादाबाद महानगर | श्री गिरीश मंडुला |
बिजनौर | श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान ‘बॉबी’ |
सहारनपुर महानगर | श्री शीतल विष्णोई |
मुज़फ़्फ़रनगर | श्री सुधीर सैनी |
मेरठ महानगर | श्री विवेक रस्तोगी |
गाजियाबाद जिला | श्री चैनपाल सिंह |
गाजियाबाद महानगर | श्री मयंक गोयल |
नोएडा महानगर | श्री महेश चौहान |
गौतमबुद्ध नगर | श्री अभिषेक शर्मा |
संभल | श्री हरेंद्र चौधरी |
बुलंदशहर | श्री विकास चौहान |
जिला | नाम |
---|---|
कानपुर महानगर उत्तर | श्री अनिल दीक्षित |
कानपुर महानगर दक्षिण | श्री शिवराम सिंह चौहान |
कानपुर देहात | श्रीमती रेणुका सचान |
कानपुर ग्रामीण | श्री उपेन्द्र नाथ पासवान |
इटावा | श्री अरुण कुमार गुप्ता “अन्नू” |
कन्नौज | श्री वीर कुमार सिंह भदौरिया |
फर्रुखाबाद | श्री फतेहचंद वर्मा |
औरैया | श्री सर्वेश कठेरिया |
झांसी | श्री प्रदीप पटेल |
बांदा | श्री कल्लू राजपूत |
महोबा | श्री मोहनलाल कुशवाह |
चित्रकूट | श्री महेन्द्र कोटार्य |
ज़िला | नाम |
---|---|
लखनऊ ज़िला | श्री विजय मौर्य |
लखनऊ महानगर | श्री आनंद द्विवेदी |
रायबरेली | श्री बुद्धिलाल पासी |
हरदोई | श्री अजीत सिंह ‘बब्बन’ |
बलरामपुर | श्री रवि मिश्रा |
बहराइच | श्री ब्रजेश पांडेय |
गोंडा | श्री अमर किशोर कश्यप |
श्रावस्ती | श्री मिश्री लाल वर्मा |
उन्नाव | श्री अनुराग अवस्थी |
ज़िला | नाम |
---|---|
वाराणसी महानगर | श्री प्रदीप अग्रहरि |
गाजीपुर | श्री ओमप्रकाश राय |
प्रतापगढ़ | श्री आशीष श्रीवास्तव |
भदोही | श्री दीपक मिश्रा |
मछलीशहर | डा अजय कुमार सिंह |
सुल्तानपुर | श्री सुशील त्रिपाठी |
अमेठी | श्री सुधांशु शुक्ला |
प्रयागराज गंगापार | श्रीमती निर्मला पासवान |
प्रयागराज यमुनापार | श्री राजेश शुक्ला |
प्रयागराज महानगर | श्री संजय गुप्ता |
सोनभद्र | श्री नन्दलाल गुप्ता |
ज़िला | नाम |
---|---|
गोरखपुर ज़िला | श्री जनार्दन तिवारी |
गोरखपुर महानगर | श्री देवेश श्रीवास्तव |
आज़मगढ़ | श्री ध्रुव कुमार सिंह |
लालगंज | श्री विनोद राजभर |
संत कबीरनगर | श्रीमती नीतू सिंह |
महाराजगंज | श्री अशोक उर्फ़ संजय पांडेय |
मऊ | श्री रामाश्रय मौर्य |
कुशीनगर | श्री दुर्गेश राय |
बस्ती | श्री विवेकानंद मिश्रा |
बलिया | श्री संजय मिश्रा |
पिछले साल शुरू हुई थी चुनाव की प्रक्रिया
भाजपा संगठन के चुनाव की प्रक्रिया पिछले साल शुरू हुई थी। तब मंडल अध्यक्षों का चुनाव दिसंबर और जिलाध्यक्षों का चुनाव जनवरी के अंत तक कराने की समय सीमा निर्धारित की गई थी। लेकिन मंडल अध्यक्षों का चुनाव ही जनवरी में संपन्न हुआ। इसके बाद जिलाध्यक्षों की सूची में शामिल कई नाम पर सवाल उठने लगे थे। साथ ही जातिगत फैक्टर और महिलाओं की भागीदारी की कमी रह गई थी। आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी अइस पर शीर्ष नेतृत्व ने आपत्ति जताई थी। ऐसे में प्रदेश स्तर पर एक-एक फैक्ट को ध्यान में रखते हुए परीक्षण कर सूची तैयार कराई गई है।