हाथरस 15 मार्च । भारतीय जनता पार्टी ने हाथरस समेत चार जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को होल्ड कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ब्रज क्षेत्र के अलीगढ़ जिला, अलीगढ़ महानगर, हाथरस और फिरोजाबाद जिलों में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं होगी। वहीं सूत्रों की मानें तो इस बार हाथरस में भाजपा जिलाध्यक्ष ओबीसी जाति से नॉन जाट बनने की सम्भावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा होगी । जिले में शरद माहेश्वरी भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। शरद इससे पहले भाजपा के नगर अध्यक्ष थे। जिले जिलाध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों ने आवेदन किया था। शरद माहेश्वरी को दोबारा मौका मिलगा या नहीं इस बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है। भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई थी, लेकिन भाजपा आलाकमान ने सबके मंसूबों पर पानी फेर दिया। जिलाध्यक्ष की घोषणा रुकने से सस्पेंस बढ़ गया है।
हाथरस में जाति समीकरण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यहां सांसद, सदर विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। अगले जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को यहां पंचायत चुनाव और फिर विधानसभा चुनाव लड़ने हैं। ऐसे में हाईकमान जिलाध्यक्ष की नियुक्ति में हर एंगल को ध्यान में रख रहा है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी एक ऐसा चेहरा भी सामने ला सकती है, जो सभी के लिए चौंकाने वाला हो। अब देखना यह है कि पार्टी शरद माहेश्वरी को दूसरा कार्यकाल देती है या किसी नए नेता को यह जिम्मेदारी सौंपती है। इस फैसले को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बनी हुई है। वहीं सूत्रों की मानें तो इस बार हाथरस में भाजपा जिलाध्यक्ष ओबीसी जाति से नॉन जाट बनेगा।
मथुरा, बुलन्दशहर व गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष रिपीट होंगे
- सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आगरा जिला में प्रशांत पौनियां जिलाध्यक्ष, बुलन्दशहर जिले के जिलाध्यक्ष विकास चौहान, गौतमबुद्धनगर जिला के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, मथुरा जिला जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, गाजियाबाद महानगर से मयंक गोयल जिलाध्यक्ष बन सकते हैं।
- आगरा महानगर में एससी समाज से जिलाध्यक्ष बनने की सम्भावना।
- फिरोजाबाद जिला, हापुड़, हाथरस, अलीगढ़ महानगर, अलीगढ़ जिला होल्ड पर रहने की सम्भावना, इन जिलों में अभी जिलाध्यक्ष घोषित नहीं होंगे।
- वहीं मथुरा महानगर, आगरा महानगर, गौतमबुद्ध महानगर, फिरोजाबाद महानगर में नए जिलाध्यक्ष घोषित हो सकते हैं।
1 Comment
Kya BJP Party ka जिलाध्यक्ष Dhundh Rahi hai ya koi Fix Hai Apke Hathras Se Agar OBC se युवा चेहरा चाहिए तो हमारे बुआ जी के बेटे ओर अपनी कास्ट ओबीसी ओर हाथरस में पहचाने जाने वाले शख़्स हैं ।
Mr Abhay kumar Kashyap ( Sudhir Kumar ) Hing Wale Hathras Sadabad Gate Angoomal Dharmshala se jo ki khud Apne Kam k liye Yogi se Protsahit or Sammanit Bhi Huye Hain Gorakhpur Bula kar Face To face CM Yogi ji se Apke Hathras K Ho Dr Laxmi Narayan Kashyap Bala Patti WKe Bhi Jante Hain Inhe 32 Sal k Yuva Hain ye or Humare Bhai Logon ki Help karne. K liye Bhi Jane jate Hain kyunki COVID me Khud ADM j.p. singh Sir Ne Meeting kar Sonu Thakur kante walon k samne Baithkar Apne Bangle per permission Di or Pure Shahar me Doodh Dawa Atta Ration or Pahunche ka kam Diya or Aw bhi inke nam colllectret me Listed honge DS group social service k nam se inke Bhai Jignesh Kashyap k or Sonu Thakur kante walon k sath vaise Bhi Ye Apne Human Help K Bare Me Jane Jate Hain kafi Lekin Abhi Delhi Hain Shayad