Hamara Hathras

Latest News

सासनी 22 जनवरी । कस्बा के विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में विद्यालय में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्ष गांठ पर राम दरबार के छविचित्र पर माल्यार्पण किया। विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका ने राम भजन सुनाया। अशोक कुमार ने श्री राम जी पर कविता सुनाई। छात्राओं ने श्री राम पर गीत सुनाए।प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा का महत्व अत्यधिक है, जो भारतीय समाज के साथ ही विश्व समुदाय को भी एक साथ लाता है। यह धार्मिक स्थल भारतीय संस्कृति की गहरी धारा को दर्शाता है और लोगों को एक विश्वस्तरीय संदेश देता है कि प्रेम, समर्पण, और शांति के माध्यम से ही सच्चा समृद्धि संभव है। इस मौके पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा तथा सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page