Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 जनवरी । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्दी ही शादी करने जा रहे हैं। रिंकू सिंह की सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई हो गई है। रिंकू सिंह से जुड़ी यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल है। सगाई की इस खबर पर रिंकू सिंह की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है, लेकिन प्रिया सरोज के पिता ने कहा कि जब सगाई होगी, तब इसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने खबर का खंडन नहीं किया है। रिंकू सिंह को इंग्‍लैंड के खिलाफ 22 जनवरी से होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। वे पिछले 2 साल से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम में फिनिशर की भूमिका को बखूबी निभाते रहे हैं। इंग्लैंड से सीरीज से पहले यूपी का यह लाडला अपनी सगाई को लेकर चर्चा में आ गया है। रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछली शहर से सांसद हैं। वे 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील भी हैं। उन्‍होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की। प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 में इस युवा चेहरे पर दांव खेला था। प्रिया सरोज ने बीजेपी नेता बीपी सरोज को लोकसभा चुनाव में हराया था। प्रिया सरोज के पिता भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे चुके हैं। क्रिकेटर रिंकू सिंह का जन्म उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page