Hamara Hathras

19/10/2024 8:08 pm

Latest News

हाथरस 19 अक्टूबर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत आज विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें आज प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम 10 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था। उसी के क्रम में बुर्ज वाले कुआं स्थित व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक  प्रशांत शर्मा के संयोजन में एक सदस्यता शीविर लगाया गया, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष  दिनेश शर्मा द्वारा व्यापारी भाइयों से संपर्क करके भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री  संजय सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब प्रांत के पूर्व संगठन मंत्री भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा मौजूद थे। वशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य,  जिला महामंत्री  हरि शंकर राणा भूरा पहलवान मौजूद थे। और इनके अलावा कार्यक्रम में  पूनम शर्मा, अंकित गौड़, विपुल सिंघानिया, उदित शर्मा, अनुराग गर्ग, दीपक अग्रवाल, पंकज शर्मा, प्रेम वार्ष्णेय, दाऊ दयाल वार्ष्णेय, टीटू लाला, रॉबिन सारस्वत, अशोक अग्रवाल जूता वाले आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page