Hamara Hathras

19/10/2024 8:05 pm

Latest News

हाथरस 19 अक्टूबर। मुरसान के गॉव में श्रीमद भागवत का समापन ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने व्यास गद्दी की पूजा अर्चना कर व आरती उतारकर किया। इस अवसर पर भागवत कथा के आयोजको ने रामेश्वर उपाध्याय का 51 किलो की फूल माला पहनाकर, पीतांबर उढाकर स्वागत व सम्मान किया। रामेश्वर उपाध्याय ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा का अनुसरण करने से हमारे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। हम सभी को धार्मिक कार्य कराने चाहिए। धार्मिक कार्य कराने से ही हमारे परिवार में सुख- शांति बनी रहती है। भागवत कथा में लिखा है कि हम सभी को स्वर्ग और नर्क सब इसी जीवन में भोगना है। इसलिए जो व्यक्ति धर्म के कार्य कराता है। उसकी हमेशा जय-जयकार होती है। और जो अधर्म के रास्ते पर चलता है उसका हमेशा विनाश होता है। इसीलिए हम सभी को सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए। तभी हमारा जीवन सफल होगा। इस अवसर पर राकेश चौहान पूर्व प्रधान ,चंद्रपाल चौहान, भरत चौहान, डोरीलाल कुशवाहा, केपी कुशवाहा, नेकसे राम कुशवाहा, लाखन कुशवाहा, कृष्णा चौहान, रोहित चौहान ,कृष्णा ठाकुर, अमित चौहान आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page