Hamara Hathras

15/10/2024 9:10 pm

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 15 अक्टूबर । श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव में भगवान श्रीराम के अयोध्या पहुंचकर अयोध्या नगरी का राजा बनने के दौरान नगर वासियो के द्वारा भगवान श्रीराम के राजा बनते ही अयोध्या में प्रसन्नता के साथ खुशी का माहौल उत्पन्न हो गया।भगवान श्रीराम के राजा बनते ही नगर वासियो के द्वारा भगवान श्रीराम के राजा बनने पर दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया।भगवान श्रीराम के द्वारा चौदह वर्ष का बनवास पूरा करने के बाद गुरू वशिष्ठ के द्वारा तत्काल ही भगवान श्रीराम को एक पल की देरी किए बिना ही अयोध्या का राजा बना दिया गया।भगवान श्रीराम माता जानकी के राजगद्दी पर बैठने के दौरान उपस्थित श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के पदाधिकारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार यादव उर्फ डी.के.यादव,सह कोषाध्यक्ष अनमोल गुप्ता ,प्रबल कुमार वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियो के द्वारा भगवान श्रीराम की पूजा आरती उतारकर दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page