Hamara Hathras

14/10/2024 8:33 pm

Latest News

हाथरस 14 अक्टूबर । मुरसान में भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरन सिंह की एक गार्डन में समीक्षा बैठक हुई संपन्न हुई। बैठक में हाथरस और अलीगढ जनपद के पदाधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में शैलेन्द्र चौधरी को हाथरस जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक के आयोजन में भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी का बुकें भेट कर फूल-मालाओं से स्वागत हुआ। बैठक में रणनीत बनाई गई। किसान आयोग के गठन, किसान के कर्जा माफी को लेकर चर्चा हुई। किसान मजदूर के शोषण को बर्दाश्त नही करेगा संगठन, संबोधन के दौरान धर्मेन्द्र चौधरी ने ये बात कही। एटा सहित कई जिलों के भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए धर्मेन्द्र चौधरी ने कहा कि संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा है। इस तरह के मामलों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिकारी कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने का प्रयास रहेगा। इस दौरान रामवती सिंह महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. योगेन्द्र सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दीपक भारद्वाज प्रदेश सचिव, हिमांशु वार्ष्णेय प्रदेश अध्यक्ष व्यापर मोर्चा, सुशील वर्मा एडवोकेट राष्ट्रीय प्रवक्ता, चौ. देशराज सिंह अध्यक्ष मुरसान, प्रवीण पौनियां युवा नेता राष्ट्रीय लोक दल, राजा गऋणध्वज रियासत मुरसान जिला पंचायत सदस्य, देव चौधरी, देवा पहलवान राष्ट्रीय सचिव सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page