Hamara Hathras

16/10/2024 2:15 pm

Latest News

हाथरस 08 अक्टूबर । आज भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा में हुई प्रचण्ड जीत पर भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की नेतृत्व में बड़े हर्ष उल्लास के साथ ढौल-नगाडों के साथ आतिशबाजी की व मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने बताया कि किसानों व जवानों ने भर दी हूँकार, हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार। हरियाणा में हुई पार्टी की बम्पर जीत, कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं पार्टी की नीतियों के विश्वास की जीत है। भाजपा की नीतियों से जन – जन को जो लाभ मिल रहा है उससे आमजन बहुत ही प्रसन्न हैं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बन रही है, हरियाणा के सभी कर्मठ कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को बहुत – बहुत शुभकामनायें यह प्रचण्ड जीत पिछले 10 वर्षो में डबल इंजन सरकार द्वारा किये गये अभूतपूर्व कार्यों पर देवतुल्य जनता द्वारा लगाई गई विश्वास रूपी मोहर है। हरियाणा की यह विकास यात्रा अन्य प्रदेशों में भी इसी प्रकार जारी रहेगी। कार्यक्रम में रामकुमार माहेश्वरी, हरीश सेंगर, धीरज जैन, विवेक गुप्ता, शिवदेव दीक्षित, नीरेश कुमार सिंह, वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, डम्वेश चक, रमन माहौर, भूपेन्द्र कौशिक, अनन्त सोंलकी, स्मृति पाठक, सोनिया नारंग, राजकुमार जैन, सुरेश चौधरी, अभिषेक राज, राजेश कुशवाह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page