Hamara Hathras

15/10/2024 4:49 pm

Latest News

हाथरस 08 अक्टूबर। अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। फोन के माध्यम से पड़ोसी ने रेस्टोरेंट मालिक को इसकी सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद रात 2 बजे करीब आग पर काबू पाया जा सका। आग  से 10 लाख रुपए के करीब के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ रोड स्तिथ श्याम प्रेस कंपाउंड स्थित चाप का बाप रेस्टोरेंट में कल देर रात को शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। रेस्टोरेंट के पास स्थित एक पडोसी ने इसकी सूचना चाप का बाप रेस्टोरेंट के मालिक विशाल ठाकुर को दी 12:54 पर रेस्टोरेंट के के स्टाफ की कड़ी मेहनत के बाद लगभग 2 बजे  के करीब आग  पर काबू पाया जा सका। भीषण आग के चलते दो एसी, तीन टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर, फर्नीचर सब जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग रेस्टोरेंट के किचन तक नहीं पहुंची। किचन में तीन सिलेंडर रखे हुए थे। अगर आग किचन तक पहुंच जाती तो और भी बड़ा हादसा भी हो सकता था। रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि वह कल रात 12:05 पर रेस्टोरेंट को बंद कर घर चले गए थे। रात 12:54 पर एक पडोसी ने उनको सूचना दी कि उनके रेस्टोरेंट में आग लग गई है। लगभग 2 बजे  के करीब आग  पर काबू पाया जा सका। आग  से 10 लाख रुपए के करीब के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page