Hamara Hathras

18/10/2024 7:53 pm

Latest News

सासनी 03 अक्टूबर। आज से शारदीय नवरात्रि कि शुरुआत हो गई हैं इस अवसर पर सुबह विभिन्न शुभकामनायें मुहूर्त में मंदिरों, घरों तथा पंडालो में कलश स्थापना कि गई। सुबह से ही कंकाली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में देवी के दर्शनों के लिए भक्तों का ताँता लगने लगा था। दरअसल आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। सुबह से ही कंकाली मंदिर, पथवारी, चामड़ माता मंदिर के साथ ही अन्य प्रमुख देवी मंदिरों में जहाँ भक्तों का ताँता लगा रहा, वही शाम को मंदिर आकर्षक रौशनी से जगमगाते नजर आए आज रात से विभिन्न स्थानों पर माता के जागरणों का आयोजन भी शुरू हो जाएगा। नौ दिन तक कंकाली मंदिर पर माता के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे आज सुबह से ही कंकाली मंदिर के साथ कस्बा के अन्य प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धांलुओं का ताँता लगा हुआ था।  सुबह शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना का सिलसिला जारी रहा इसके साथ ही देवी मंदिरों में नो दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान का भी सिलसिला शुरू हो गया। देवी मंदिरों में जहाँ उत्साह से नवरात्रि मनाई जा रही वही दर्शनार्थीयों में भी इस त्यौहार को लेकर उत्साह हैं। बाजारों में भी पूजन आदि सामग्री की खरीददारी करने वालों की भीड़ नजर आ रही थी।  नगर से ग्रामीण अंचल तक घर घर में नवरात्रि महोत्सव के आयोजन हो रहे हैं। देवी दुर्गा की सुंदर प्रतिमाए मंत्रोच्चरण के साथ शुभ मुहूर्त में स्थापित की गई। यह सिलसिला सुबह से शुरू हो गया था जो शाम तक चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page