Hamara Hathras

16/10/2024 4:08 pm

Latest News

हाथरस 02  अक्टूबर। आज भाजपाइयों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज अलीगढ़ रोड स्थित गांधी पार्क पर महात्मा गांधी की जयंती मनाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री एवं जनपद प्रभारी डीपी भारती, जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने की। कार्यक्रम के संयोजक मनोज शर्मा थे।

कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए कहा कि हम लोगों को सभी महापुरुषों के कार्यक्रम इसी तरीके से बढ़-चढ़कर पूरे उत्साह के साथ करने चाहिए करने चाहिए। जिला प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं से इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने कहा की जो कार्यकर्ता पहले से सक्रिय करता बनते आ रहे हैं। उसमें कम से कम 50% वृद्धि अब की बार और होनी चाहिए और हाथरस में सदस्यता पिछली बार से दुगनी होनी चाहिए।

कार्यक्रम में इनके अलावा हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष  श्वेता दिवाकर, पूर्व जिला प्रचारक राम हरि चाहर, सदस्यता अभियान के सह संयोजक हरीश सेंगर, सभासद दिनेश सिंह, नन्हे ठाकुर, मनीष अग्रवाल पीपा, अनुपमा शर्मा रूहेरी मंडल अध्यक्ष शिवदेव दीक्षित, अनंत सोलंकी, सुनीत आर्य, योगेंद्र सिंह गहलोत, अंकित गौड़, दिलीप चौधरी, विनोद चौधरी, भूपेंद्र कौशिक, डमवेश चक, सोनिया नारंग, मोहित उपाध्याय, प्रदीप सिंह आचार्य विनोद शास्त्री रूपेश प्रजापति, जितेंद्र अग्निहोत्री, जितेन्द्र सिंह, चौहान राजकुमार जैन, शिवम कुलश्रेष्ठ, अफसर अली, अर्जुन कटारा, भवतेश प्रताप सिंह, अर्जुन रोहित, इंद्रपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमारपाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page