Hamara Hathras

16/10/2024 4:09 pm

Latest News

हाथरस 01 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान के तहत आज सासनी गेट मेफेयर होटल के बाहर भाजपा के संस्थापक सदस्य रमेश चंद्र आर्य के कैंप कार्यालय पर सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो महिला पुरुषों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए उनको भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता शिविर में मुख्य रूप से भाजपा हाथरस के जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा की जिला मंत्री संध्या आर्य, जिला मंत्री हरीश सैंगर, नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय, नगर महामंत्री दिनेश शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री संजय सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता बंसी पंडित, दिलीप पोद्दार, सभासद मनीष अग्रवाल, पूर्व सभासद मनोज वर्मा, अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह, भाजपा नेता नरेंद्र ग्रोवर, शिव शंकर गुलाठी, भूपेंद्र कौशिक, डम्बेश चक, पदम कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page