Hamara Hathras

15/10/2024 6:29 am

Latest News

हाथरस 30 सितम्बर । आज श्रीराम विवाह महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शहर में गाजे-बाजे के साथ राम बारात भी निकाली जा रही है। इसमें भगवान सीता-राम के स्वरूप में दो जोड़ों के विवाह की रस्म माता जानकी के कन्यादान के साथ पूरी होंगी। श्री रामलीला महोत्सव के तहत भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की राम बरात धूमधाम से निकाली गई। प्रभु श्रीराम अपने तीनों भाइयों के साथ दूल्हा बनकर घोड़ी पर सवार होकर निकले। रामबरात में कई झांकी व बैंड शामिल रहे। कई जगह पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया गया। चारों भाइयों के स्वरूपों की आरती उतारी गई। श्रीराम बरात शहर के हनुमान गली स्थित राम मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न बाजारों का भ्रमण करते हुए देर रात घंटाघर भुर्जियान गली में सजाई गई जनकपुरी पहुंचेगी, यहां श्रीराम बारात का स्वागत किया जायेगा और उसके बाद विवाह की सभी रस्में भी निभाई जायेंगी। प्रभु श्रीराम अपने अनुज लक्षमण, भरत और शत्रुघ्न के साथ दूल्हा बनकर और घोड़ी पर सवार होकर निकले। जनकपुरी संयोजक राहुल चौधरी ने बताया कि जनकपुरी को भव्य तरीके से सजाया गया है। जनकपुरी वासियों को श्री राम भगवान् का बेसब्री से इन्तजार है। घंटाघर और बांस मंडी के व्यापारियों व स्थानीय निवासियों के सहयोग से श्री राम विवाह महोत्सव कार्यक्रम अभूतपूर्व व ऐतिहासिक होगा। जनकपुरी का उदघाटन कन्हैया लाल तेल वाले एवं सुमित वार्ष्णेय ने किया। कार्यक्रम में एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

फोटो : प्रभु श्रीराम अपने अनुज लक्षमण, भरत और शत्रुघ्न के साथ दूल्हा बनकर और घोड़ी पर सवार होकर निकले। 

 

 

फोटो : श्री राम बारात में शामिल झांकियां।

श्रीराम बरात शहर के हनुमान गली स्थित प्राचीन रामजी मंदिर से शुरू हुई, जो चक्की बाजार, नयागंज चौराहा व विभिन्न बाजारों का भ्रमण करते हुए घंटाघर स्थित जनकपुरी पहुंचेगी। धार्मिक विद्वानों द्वारा महाराज जनक की पुत्रियों के साथ प्रभु श्रीराम व उनके तीनों अनुजों के विवाह की रस्म को विधि-विधान से संपन्न कराया जायेगा। गाजे-बाजे के साथ निकली बरात में भक्ति धुनों पर बरात में शामिल श्रद्धालु झूमते-गाते जा रहे थे। श्री राम बारात के दौरान महोत्सव अध्यक्ष डॉ अरविंद शर्मा, सार्वजनिक धार्मिक महासभा अध्यक्ष राम बहादुर यादव उर्फ भोला पहलवान, पवन गौतम, कैलाश चंद्र अग्रवाल, सचिन गौड़, ललतेश शर्मा, देश दीपक रावत, गोविंद राम शर्मा, मोहनलाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, पंकज यादव, संजू यादव, दिनेश यादव, कुशाग्र यादव, अमित यादव, महेश गौतम, मदन गौतम आदि मौजूद रहे।

फोटो : शहर के घंटाघर पर सजी जनकपुरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page