Hamara Hathras

16/09/2024 8:15 pm

Latest News

हाथरस 16 सितंबर । मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में कल रविवार को लाफ्टर व मैजिक शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, बरेली के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल, भाजपा जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी ने फीता काटकर किया। हंसी ठाकुरों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वहीं लाफ्टर फेम के कलाकार पंकज मस्ताना, राजीव चौधरी के अलावा हरियाणवी गायिका शिव चौधरी, बॉलीवुड अभिनेत्री मेघना नायडू ने प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। एंकरिंग गायिका वर्षा शर्मा ने की। देर रात तक कार्यक्रम जारी रहा। कार्यक्रम का संचालन अतुल आंधीवाल ने किया। कार्यक्रम संरक्षक के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज और प्रधानाचार्य गिरीश पचौरी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी, राजेश सिंह गुड्डू, नवीन गुप्ता आदि उपस्थित रहे। विकास भारद्वाज के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में मिमिक्री कलाकार बीएस अलबेला व दीपक सैनी मौजूद रहे।

फोटो : प्रस्तुति देती हरियाणवी गायिका शिवा चौधरी।

 

 

फोटो : पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page