सासनी 15 सितंबर । नगर में पहली बार श्री हरिहर प्रभात मंडल कुशवाहा समाज जरैया द्वारा लव कुश शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। रविवार को आगरा अलीगढ़ राजमार्ग स्थित पंचवटी सतदेव व शनि देव मंदिर के पास से लव कुश शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ। लव कुश शोभा यात्रा का उद्घाटन श्रीकांत कुशवाहा बिजाहरी ने किया तथा दीप प्रज्ज्वलन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। राधा कृष्ण की आरती जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा द्वारा की गई। जब कि गणेश पूजन पुरदिलनगर के नगर पंचायतअध्यक्ष हर्ष कांत कुशवाहा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक अंजुला माहौर के अलावा आर के सिंह प्रेम रघु हॉस्पिटल श्री राधे श्याम जी प्रकाश चंद्र विजेंद्र सिंह उमेश कार्तिक दलवीर सिंह लाल बहादुर अशोक कुमार भगवती प्रसाद सहित समस्त पदाधिकारियों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद ये लव कुश शोभा यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना की गई। मेला कमेटी द्वारा निर्धारित किए गए मार्गों एवं नगर के विभिन्न मोहल्ले और प्रमुख बाजारों से होती हुई हर्षोल्लास व उत्साह पूर्वक निकाली गई। कर्ण प्रिय मधुर ध्वनि निकालते बैंड व आकर्षक भव्य झांकियां लव कुश मेले की शोभा में चार चांद लगा रहे थे। पुलिस की चाक चौबंद सराहनीय शांति व्यवस्था के साथ पहली बार सासनी में देर रात तक निकाला गया यह मेला जिसे देखने के लिए नगर व क्षेत्र के आसपास की धर्म प्रेमी जनता देर रात तक जमी रही।
Check latest article from this author !
हाथरस पुलिस ने अलग-अलग मामलों के 23 वारंटियों को किया गिरफ्तार
September 15, 2024
कराटे प्रतियोगिता में सात पदक जीतकर विनायक स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम
September 15, 2024
Related Posts
रक्षाबंधन : ब्रज क्षेत्र में दम तोड़ रही बूरा खाने की परम्परा
August 19, 2024
Recent Posts
हाथरस के नवागत जिलाधिकारी ने कार्यभार किया
September 15, 2024
हाथरस पुलिस ने अलग-अलग मामलों के 23
September 15, 2024
कराटे प्रतियोगिता में सात पदक जीतकर विनायक
September 15, 2024
दाऊजी मेले में जीएस कंपटीशन के मेधावी
September 15, 2024
हाथरस में गणपति विसर्जन एवं बारावफात को
September 15, 2024
आकर्षक बैंड व भव्य झांकियों के साथ
September 15, 2024
पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने चलाया सदस्यता अभियान
September 15, 2024
Weather
Hathras
6:36 pm,
Sep 15, 2024
26°C
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
0 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap