Hamara Hathras

13/09/2024 8:37 pm

Latest News

हाथरस 13 सितम्बर । उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार आगामी 15 सितंबर को हाथरस आयेँगे। उनके आगमन का कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल चुका है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार 15 सितंबर को सुबह 7:30 बजे मुजफ्फरनगर से निकलेंगे। सुबह 11:30 बजे हाथरस बॉर्डर पहुंचेंगे, जहां राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत व सम्मान किया जायेगा। इसके उपरान्त दोपहर 12 बजे मुरसान के विकास खंड कार्यालय के सामने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जिला कार्यालय का उदघाटन करेंगे। वहीं पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। दोपहर 2:30 बजे हाथरस शहर के अलीगढ रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी से मिलेंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page