Hamara Hathras

11/09/2024 8:17 pm

Latest News

सादाबाद 11 सितंबर । भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के सदस्यता अभियान के तहत आज हाथरस नवीन मंडी में मनोज उपाध्याय व उनके समर्थकों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय सचिव कुलदीप चौधरी, अनिल चौधरी प्रधान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मेंबर सिंह रावत प्रमुख राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व हरेंद्र सिंह रावत प्रदेश संगठन मंत्री व देवा पहलवान संयोजक महिला कबड्डी व रवि डॉक्टर साहब राष्ट्रीय सचिव का प्रतीक चिन्ह भेंटकर, पगड़ी, पट्टिका पहनकर माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रमोद प्रदेश महासचिव मजदूर मोर्चा व मुनेश जाखड़ व्यापार मोर्चा जिला महासचिव व सुमित उपाध्याय शहर अध्यक्ष व्यापार मोर्चा व राशिद खान तहसील सचिव हाथरस व्यापार मोर्चा को मनोनीत किया गया है। इस मौके नरेश वार्ष्णेय, महाराज सिंह प्रधान, प्रशांत शर्मा, दीपक जाखड़, नितिन चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page