Hamara Hathras

19/09/2024 6:49 am

Latest News

हाथरस 11 सितंबर । उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश पर जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक जनपद न्यायालय के वीडियो काॅन्फ्रेसिंग कक्ष में 14 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में अपर जनपद न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी महेन्द्र श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर जनपद न्यायाधीश एवं सचिव प्रशान्त कुमार एवं समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ आयोजित की गयी। जनपद न्यायाधीश द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अब तक निस्तारण हेतु तैयार वादों के सम्बन्ध में चर्चा की गयी तथा वादों में तामीला उपरान्त प्राप्त नोटिसों की स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे वाद जो काफी पुराने हैं, उन्हें सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किये जाने हेतु पक्षकारों को प्रेरित करें, जिनको सुलह-समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सकता उनके निस्तारण के सम्बन्ध में भरसक प्रयास किये जायें, जिससे इस राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाया जा सके।
बैठक में विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी रामप्रताप सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-4 संगीता शर्मा, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-3 हर्ष अग्रवाल, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-5 विजय कुमार, अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी कोर्ट संख्या-1 माधवी सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी कोर्ट संख्या-2 महेन्द्र कुमार रावत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजीव कुमार त्रिपाठी, सिविल जज (व.प्र.) जयहिन्द कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुन्नालाल, अपर सिविल जज (व.प्र.) दीपकनाथ सरस्वती, सिविल जज (व.प्र.) एफ.टी.सी. हाथरस अनु चैधरी, सिविल जज (क.प्र.) श्रुति त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनम कुमारी चैहान, अपर सिविल जज (क.प्र.) हर्षिका रस्तोगी, अपर सिविल जज (क.प्र.) अनिष्का चैधरी, सिविल जज (क.प्र.),एफ.टी.सी., द्वितीय दीपा सैनी, सिविल जज (क.प्र.),एफ.टी.सी. प्रथम शिवजी यादव व बाह्य न्यायालय सादाबाद से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष थिरानियाॅ, अपर सिविल जज (क.प्र.) मिताली सोनकर एवं बाह्य न्यायालय सिकंदराराऊ से न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक चैधरी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायालय हाथरस में लघु आपराधिक वादों के निस्तारण हेतु तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में किया जा रहा है। आज प्रथम दिवस की विशेष लोक अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव, प्रशान्त कुमार, समस्त न्यायिक अधिकारी, व अधिवक्ता, वादकारी उपस्थित रहे, इस विशेष लोक अदालत में कुल 50 वादों का निस्तारण किया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजीव कुमार त्रिपाठी के न्यायालय से 14 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुन्नालाल के न्यायालय से 12 लघु आपाराधिक वादों का निस्तारण किया गया।  सिविल जज(व.प्र.) एफ.टी.सी. हाथरस अनु चैधरी के न्यायालय से तीन लघु आपाराधिक वादों का निस्तारण किया गया। सिविल जज(क.प्र.)/एफ.टी.सी.-द्वितीय दीपा सैनी के न्यायालय से 21 लघु आपराधिक वाद का निस्तारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page