हाथरस 04 सितम्बर । कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी वर्ष 2005 में अलीगढ़ निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो पति ने विवाहिता को सही से रखा, लेकिन बाद में पति व उसके परिवार के लोग विवाहिता को तंग व परेशान करने लगे। उसके साथ मारपीट करते। पति गलत सोबत में पड़ गया। आरोप है कि विवाहिता को पति ने चार बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। यह भी आरोप है कि पति के अपनी मामी के साथ नाजायज संबंध हैं। जिसके चलते वह मामी के पास ही जाकर रहने लगा। विवाहिता व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देता। मई 2024 में विवाहिता का पति अपने परिवार के लोगों के साथ आया और उसे धमकी देकर चला गया। अब इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस छानबीन में जुटी है।
Check latest article from this author !
सादाबाद : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता
September 12, 2024
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : बरसात से गिरे पेड़ों के
September 12, 2024
सादाबाद : लगातार मूसलाधार बारिश से मचा
September 12, 2024
सादाबाद : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिलाई
September 12, 2024
हरियाणा चुनाव के लिए भाजपा व कॉंग्रेस
September 12, 2024
हाथरस में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान,
September 12, 2024
NTPC में नौकरी पाने का गोल्डन चांस,
September 12, 2024
पहली बार सेंसेक्स 83,000 के पार, कुछ
September 12, 2024
Weather
Hathras
7:39 pm,
Sep 12, 2024
26°C
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
0 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap