Hamara Hathras

17/09/2024 12:26 am

Latest News

हाथरस 02 सितम्बर। पूर्व ऊर्जा मंत्री स्वर्गीय श्री रामवीर उपाध्याय के पैतृक गांव बमोली में उनके पारिवारिक जनों द्वारा उनकी द्वितीय पुण्यतिथि बड़ी ही सादगी के साथ मनाई गई। इस दौरान हजारों की संख्या में उनके शुभचिंतक एवं कार्यकर्ता के अलावा अलीगढ़ एवं हाथरस जिले के अधिकतर जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए लोगों द्वारा हवन में आहुति देकर एवं उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान काफी कार्यकर्ता मायूस एवं रोते हुए भी दिखे। आखिरकार वह अपने चहते नेता जनपद जनक रामवीर उपाध्याय की पुण्यतिथि में शामिल हुए थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने रामवीर उपाध्याय के रूप में अपने एक आज्ञाकारी रिश्तेदार एवं जननायक बताया। वही विधायक अनिल पाराशर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने भी रामवीर उपाध्याय की तारीफ की।  कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय जनता को संभालते हुए नजर आए। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय काफी मायूस एवं कई बार खुद को रोते हुए से संभालती हुई दिखी। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज, अलीगढ़ विधायक मुक्ता राजा, सांसद एवं पूर्व मंत्री अनूप बाल्मीकि, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अलीगढ़ विजय सिंह, सदस्य विधान परिषद एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी, विभाग प्रचारक गोविंद जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर , पूर्व विधायक हरिशंकर माहौर, सुरेश प्रताप गांधी , सहकारी बैंक के सचिव उपेंद्रभान पचौरी, जिलाध्यक्ष अलीगढ़ लाल प्रधान, रजनी दिलेर और तजवन्त कालरा, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, रूपेश उपाध्याय, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्रा, डीपीआरओ सुबोध जोशी, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे, रामकिशन चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, बंटी यादव, चेयरमैन राधा रमन अग्रवाल, जिला जज आरबी शर्माआदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page