Hamara Hathras

15/09/2024 9:26 pm

हाथरस 01 सितम्बर। जैन धर्म के महान पर्यूषण पर्व का आयोजन जैन मंदिर लोहिया धर्मशाला डिब्बागली में हो रहा है। पूज्य जैन गुरुदेव श्रीसुदर्शन लाल जी महाराज के अनुनाई संघ संचालक नरेशचंद जी महाराज की आज्ञा से दिल्ली निवासी जैन स्वाध्यायी बंधु जैनकुमार जैन एवं हरीश जैन पधारे हैं। पर्यूषण पर्व के प्रथम दिन धर्मचर्चा व खाद्य संयम पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संयम में सुख है भोग में दुख, त्याग बड़ा है भोग छोटा है। अनेक यदुवंशी राजकुमारों कावर्णन किया राजकुमारों ने श्रीकृष्ण महाराज की आज्ञा लेकर भगवान अरिष्ट ने महि के पास भोगों का त्याग कर संयम का पालन किया और मोक्ष पद की प्राप्ति की त्याग बड़ा है भोग छोटा है। इस मौके पर मुख्यरूप से श्री जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन, श्वेतांबर स्थानकवासी समिति के अध्यक्ष मनोज जैन, मंत्री सुरेश चंद्र जैन, अरुण जैन,अतुल कुमार जैन एडवोकेट, मनोज जैन, विजय जैन ,मयंक जैन ,अनिल जैन, राजकुमार जैन, सुधीर जैन, अर्पित जैन, रवि जैन, सोनू जैन ,हर्ष जैन ,सचिन जैन, रश्मि जैन, पूजा जैन, विजय लक्ष्मी जैन, मंजू जैन, अनीता जैन आदि महिलाएं एवं बच्चे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page