Hamara Hathras

14/09/2024 3:36 am

Latest News

हाथरस 30 अगस्त । आज 2024-25 के लिए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना संपन्न हो चुकी है। हमारा हाथरस को मिली जानकारी के अनुसार सात वोटों से वीरेंद्र चौधरी अध्यक्ष, मनीष कौशल 54 वोटों से सचिव तथा यतेंद्रपाल सिंह बघेल 68 वोटों से कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। आज कुल छह पदों के लिए हुए मतदान में 583 में से 560 मत की पड़ सके। अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र चौधरी और युवराज शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए योगेश कुमार रावत व केके शर्मा, सचिव पद पर मनीष कौशल व  अरविंद उपाध्याय,  कोषाध्यक्ष पद पर गोविंद शरण गोस्वमी व यतेंद्रपाल सिंह बघेल, सह सचिव द्वितीय पद पर देवेश दीक्षित व रोहित दुबे व सह सचिव तृतीय पद पर राजू वार्ष्णेय व दीपक कुमार लवानियां के बीच मुकाबला हुआ। चुनाव ऐल्डर कमेटी प्रमुख लक्ष्मीनारायण शर्मा की देखरेख में चुनाव अधिकारियों में वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश कुमार शर्मा, राजीव तिवारी के अलावा लल्ल बाबू , हिमांशु वार्ष्णेय, अजय तौमर आदि ने चुनाव कराने में मुख्य भूमिका निभाई। सुबह 10 बजे से आरंभ हुई चुनावी प्रक्रिया सायं ठीक चार बजे संपन्न हुई। इस प्रकार कुल नौ पदों पर कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम व द्वितीय और  सह सचिव प्रथम पर पहले निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है, जबकि छह पदों पर मतदान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सह सचिव तृतीय पद के लिए राजू वार्ष्णेय को 352 वोट मिले और दीपक लवानियां को 200 वोट मिले। वहीं राजू वार्ष्णेय 152 वोटों से विजयी हुए। वहीं सह सचिव द्वितीय पद पर देवेश दीक्षित एडवोकेट को 305 वोट व रोहित दुबे को 255 वोट मिले, जिसमें 50 वोटों से देवेश दीक्षित विजयी हुए। इसके अलावा 148 वोटों से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर योगेश कुमार रावत विजई हुये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page