“हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की”
हाथरस 28 अगस्त। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस रंगोली ने बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ कृष्ण-जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया रंगोली की अध्यक्ष चारू शर्मा ने बताया कि श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव पर भजन संध्या रखी गई। सभी सखियों ने मिलकर श्री कृष्ण जी के भजनों का भरपूर आनंद लिया। और कृष्णा भजनों पर जमकर नृत्य किया। गोपाल जी को झूला झुलाया गया। सभी सखियों ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी साथियों को कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में उपहार भेंट किए गए।