Hamara Hathras

17/09/2024 12:20 am

Latest News

हाथरस 25 अगस्त । जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारी भी शुरू हो गई हैं। जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता व अन्य सार्वजनिक आयोजनों की धूम रहेगी। लोग अपने घरों में खुशी से नंदोत्सव मनाएंगे। वहीं मंदिरों में शृंगार के लिए तैयारियां की जा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर लोग तैयारी कर रहे हैं। बाजारों में कन्हैया की पोशाक, सिंहासन, पालने व उनके स्वरूपों से सजने को तैयार है। हाथरस ब्रज की देहरी है। ऐसे में इस पर्व का खासा महत्व है। जन्माष्टमी पर जगह-जगह मटकी फोड़ कार्यक्रम होते हैं। जन्माष्टमी पर्व घरों में धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के मुख्य मंदिरों में सजावट की जा रही है। आज शहर में कमला बाजार, बागला मार्ग, रामलीला मैदान, बेनीगंज, घंटाघर सहित सभी बाजारों में खरीदारी की गई। जन्माष्टमी वाले दिन मंदिरों में दूध, दही, शहद, गंगाजल, घी से भगवान का अभिषेक करते हुए आरती उतार कर प्रसाद बांटा जाएगा। इसके लिए भी सामान की खरीदारी गई। पकवान बनाने की तैयारी वैसे तो जन्माष्टमी पर लोग व्रत रहते हैं, लेकिन प्रभु के भोग के लिए मेवा-मिश्री और खानपान के लजीज व्यंजन बनाते हैं। इसको लेकर बाजार में किराने की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं भगवान का भोग बनाने की तैयारी में जुटी हैं। मटकी फोड़ने का रिवाज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भले ही रात में मनाया जाता है, इसके लिए तैयारियां सुबह से ही शुरू हो जाती हैं। शहर के श्रीदाऊजी महाराज, गोविंद भगवान, राधाकृष्ण सहित सभी प्रमुख मंदिरों को रंगीन रोशिनियों से सजाया जा रहा है। इस दिन सुबह से व्रत रखकर रात में पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दिन मटकी फोड़ने की परंपरा का भी निर्वहन किया जाता है। इसे लेकर युवाओं में उत्साह दिख रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page