Hamara Hathras

10/09/2024 1:50 am

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 20 अगस्त । स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के गांव नगला रति हसायन मार्ग स्थित ग्राम पंचायत छीतीपुर हरीनगर में एक सौ आठ वर्ष की एक वृद्ध महिला का निधन होने से परिजनो व ग्रामीणों में शोक की लहर दौड गई।एक सौ आठ वर्ष की वृद्ध महिला के निधनोपरांत उनके परिजनो के द्वारा विधि विधान के साथ गांव में गाजे बाजे के साथ अंतिम दर्शन शव यात्रा निकाली।एक सौ आठ वर्ष की वृद्ध महिला का परिजनो ने अपने पैत्रक निजी कृषि भूमि पर अंतिम संस्कार किया। छीतीपुर हरीनगर निवासी जानकी देवी कश्यप पत्नी रामस्वरूप कश्यप ने एक सौ आठ वर्ष की उम्र होने पर अपने जीवन की अंतिम लीला की अंतिम सांस ली।जानकी देवी एक सौ आठ वर्ष की उम्र में भी अपने परिवार में छह सदस्यो में पांच पुत्र एक पुत्री के अलावा तीस सदस्यो के साथ प्रसन्न पूर्वक रहती थी।जानकी देवी ने अपने परिश्रम प्रभु की भजन कीर्तन के लिए घर के परिसर में मंदिर भी स्थापित कराकर भक्ति में लीन रहती थी।जानकी देवी के पांच पुत्रो में ज्येष्ठ पुत्र तौफान सिंह,मझले पुत्र प्रेमपाल सिंह,गौरीशंकर,भूरी सिंह,वीओम सिंह पुत्री रूपा देवी है।जानकी देवी के एक मझले पुत्र भूरी सिंह का निधन तीन वर्ष पहले निधन हो गया था। जबकि अन्य चार पुत्र के अलावा जानकी देवी के परिवार में नौ नाती सुनील कुमार, सुशील कुमार, मनोज कुमार, पंकज कुमार, अजय कुमार, अरूण कुमार भोला, रजत कुमार, विशाल, दीपक के अलावा सात नातिन में रजनी, ममता, गुंजन, हेमलता, ऊषा, रजनी, गुडिया, ममता के साथ पंती विशाल, नीरज, मनीष, छोटू प्रशांत,दीनू,दया,लक्ष्य के अलावा अन्य परिवार के सदस्यो के द्वारा विधि विधान के साथ विमान शवयात्रा गाजे बांजे के साथ निकाली गई। परिजनो के द्वारा शवयात्रा में भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए जयघोष कर अंतिम दर्शन शवयात्रा में पुष्प वर्षा कर गुब्बारे लगाकर सजावट की गई।जानकी देवी के अनुज पुत्र वियोम कश्यप के द्वारा मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page