Hamara Hathras

16/09/2024 1:20 pm

Latest News

सादाबाद 10 अगस्त । क्षेत्र के गांव गढ़ उमराव के यूपी पुलिस के एक आरक्षी की ड्यूटी क्षेत्र में हुई दुर्घटना में घायल हो जाने तथा उपचार के दौरान मृत्यु होने पर घर परिवार में हाहाकार मच गया। शनिवार को गांव में शव आने पर करुण क्रंदन मच गया। आरक्षी का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
क्षेत्र के गांव गढ़ उमराव निवासी बनी सिंह का इकलौता पुत्र प्रकाश कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी था। प्रकाश की तैनाती जनपद मुजफ्फरनगर के थाना चानपुर की चौकी भलवा पर थी। गत मंगलवार छह अगस्त को ड्यूटी से वापस कमरे पर आते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। साथी पुलिसकर्मियों द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान 9 अगस्त की रात्रि को आरक्षि की मृत्यु हो गई। मृत्यु की जानकारी जब गांव में घर परिवार की लोगों को हुई तो हाहाकार मच गया। शनिवार को मृतक आरक्षी का सब गांव में आने पर गांव में घर परिवार की लोगों के बीच में करुण क्रंदन मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक पर 6 माह की एक पुत्री भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page