Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 मार्च । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन’ की पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित कर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान समाज और देश के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। ब्रह्माकुमारी की बहनों ने समाज में महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी योग्यता का लोहा मनवा रही है, और इसी प्रकार अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करने की आवश्यकता है। इस विशेष आयोजन में हाथरस में महिला सशक्तीकरण की दिशा में सराहनीय योगदान देने वाली श्वेता चौधरी दिवाकर को मुख्य रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर और पटका पहनाकर उनके प्रयासों का उत्साहवर्धन किया गया। इस सम्मान समारोह में अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय, जिला अध्यक्ष डिंपल वार्ष्णेय, सचिव श्वेता वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी प्रियांशी वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष पूनम वार्ष्णेय, चित्रा वार्ष्णेय और नीलम वार्ष्णेय सहित एसोसिएशन की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने एकजुट होकर महिला सशक्तीकरण के संकल्प को और अधिक मजबूती देने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page