यूपी बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों से मारपीट, अज्ञात युवकों पर शिकायत दर्ज
हाथरस (मुरसान) 19 फरवरी । यूपी बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों के साथ कुछ अज्ञात युवकों ने मारपीट कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और छात्रों में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित छात्रों ने कोतवाली मुरसान में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस
धरना स्थल पर राष्ट्रीय सवर्ण परिषद अध्यक्ष पंकज धवरैया की तबीयत बिगड़ी, मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम
हाथरस 19 फरवरी । यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में बीते 13 दिनों से धरने पर बैठे राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया की मंगलवार को धरना स्थल पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। कमजोरी महसूस होने के बाद वे कुछ देर के लिए बेहोश हो गए। घटना
हाथरस की वाटर वर्क्स कॉलोनी में सूअरों की चोरी, कार से ले जाते चोर CCTV में कैद
हाथरस 19 फरवरी । वाटर वर्क्स कॉलोनी में गुरुवार सुबह अज्ञात चोरों ने चार पहिया वाहन का इस्तेमाल कर सूअरों की चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। चोर सूअरों को पकड़कर कार में डालते हुए मौके से फरार हो गए। चोरी के दौरान क्षेत्र में मौजूद कुत्ते लगातार भौंकते
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत लूट के मुकदमे में आरोपी को सजा
हाथरस 19 फरवरी । थाना हाथरस गेट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 22/2019 धारा 392/411 भादवि के अभियोग में आरोपी शिवम पुत्र शिवदयाल के विरुद्ध विवेचना तत्परता व गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। शासन के दिशा-निर्देशों एवं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा
बाल सुधार गृह मथुरा का निरीक्षण, किशोरों से समस्याएं जानी
हाथरस 19 फरवरी । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी एवं प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड खुशबू चन्द्रा द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, मथुरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां निरुद्ध किशोरों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी गईं तथा साफ-सफाई, रहन-सहन और भोजन व्यवस्था का जायजा लिया
होली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, पोटैटो चिप्स, चिप्स में प्रयुक्त सीजनिंग मसाला व रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के नमूने जांच को भेजे गए
हाथरस 19 फरवरी । आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
शिक्षामित्रों की मांगों पर मुख्यमंत्री से मिले एमएलसी, शीघ्र निर्णय का आश्वासन
हाथरस 19 फरवरी । आज आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह कुशवाह, प्रदेश महामंत्री उमेश पांडेय तथा मांडलिक मंत्री अलीगढ़ मण्डल/जिलाध्यक्ष हाथरस ब्रजेश वशिष्ठ द्वारा सौंपे गए मांगपत्र पर महत्वपूर्ण पहल हुई। आगरा स्नातक खण्ड से भाजपा एमएलसी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ‘गुरुजी’ ने उक्त
बाल विवाह पर सख्त कार्रवाई : हाथरस जंक्शन क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की शादी रोकी गई
हाथरस 19 फरवरी । कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में बरात आने से ठीक एक दिन पहले बाल कल्याण समिति एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय किशोरी की शादी रुकवा दी। प्रशासन की इस पहल से एक नाबालिग का भविष्य सुरक्षित हो
खाद्य विभाग की सैंपलिंग के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
हाथरस 19 फरवरी । आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा सैंपलिंग के नाम पर किए जा रहे व्यापारी उत्पीड़न के विरोध में जनपद हाथरस सहित पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे गए। इसी क्रम
रेवेन्यू बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी
हाथरस 19 फरवरी । रेवेन्यू बार एसोसिएशन हाथरस के वार्षिक चुनाव 2026 के उपरांत आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोस्वामी एडवोकेट, जमुना प्रसाद शर्मा एडवोकेट तथा सहायक चुनाव अधिकारी अजय कुमार शर्मा एडवोकेट द्वारा संपन्न कराई गई। शपथ ग्रहण समारोह में
























