जांच में फेल हुआ चर्म रोग संबंधी साबुन का सैंपल, औषधि निरीक्षक ने छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर से लिया था नमूना, बिक्री पर लगा प्रतिबंध
सादाबाद 07 जनवरी । जिलेभर में नकली और मानक विहीन दवाओं के खिलाफ औषधि विभाग का अभियान रंग ला रहा है। कस्बे के एक मेडिकल स्टोर से लिया गया मेडिकेटेड साबुन का सैंपल सरकारी लैब की जांच में पूरी तरह ‘नकली’ घोषित कर दिया गया है। लखनऊ स्थित राजकीय लैब
सादाबाद : राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा रूपेश चौधरी का बलिदान, बरामई में मनाई गई एनएसजी कमांडो की छठवीं पुण्यतिथि
सादाबाद 07 जनवरी । क्षेत्र के बरामई गांव में बलिदानी एनएसजी कमांडो रुपेश चौधरी की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर शहीद पार्क में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बलिदानी कमांडो रुपेश चौधरी के अंतिम नियुक्ति
सादाबाद : विकास-सुविधाओं का इंतजार कर रहा गांव नगला फत्ता, भाकियू चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सादाबाद 07 जनवरी । भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह ने नगला फत्ता गांव में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर एसडीएम मनीष चौधरी को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। ज्ञापन में बताया गया कि करसौरा पंचायत के मजरा
सादाबाद : दुर्घटना में बाइक सवार युवक-युवती घायल, जलेसर रोड पर बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
सादाबाद 07 जनवरी । जलेसर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना सादाबाद थाना क्षेत्र में हुई। हादसे की सूचना मिलने पर सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
सादाबाद : मतदात सूची त्रुटिरहित बनाने में भूमिका निभाएं राजनीतिक दल, एसआईआर को लेकर एसडीएम मनीष चौधरी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक
सादाबाद 07 जनवरी । तहसील भवन स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम मनीष चौधरी की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया, जहां उन्हें एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से संबंधित नए निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।
वाहन चेकिंग के दौरान सहपऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, गाजियाबाद से चोरी की थी बाइक
सादाबाद 07 जनवरी । थाना सहपऊ पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल, एक तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार, अपर पुलिस
फार्म हाउस से हुई बैट्री चोरी के मामले का खुलासा, सादाबाद पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
सादाबाद 07 जनवरी । थाना सादाबाद पुलिस ने फार्म हाउस से सोलर बैट्री चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बैट्री बरामद की है। पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की
सादाबाद : आलू की फसल पर पाला देख किसान चिंतित, फसलों के बचाव के प्रयास में जुटे किसान, लगातार गिर रहा तापमान
सादाबाद 06 जनवरी । क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमवार रात तापमान में अचानक गिरावट आने से दर्जनों गांवों में आलू की फसल पर पाला पड़ गया। मंगलवार सुबह खेतों में फसल को पाले की चपेट में देख किसान चिंतित हो गए। इससे
सादाबाद : महाराजा सूरजमल की प्रतिमा को लेकर सड़क पर उतरे अनुयाई, प्रदर्शन के बाद अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सादाबाद 06 जनवरी । जाट समाज ने महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। समाज के सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल से जुलूस निकाला, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचा। इस दौरान जाट समाज
सादाबाद : एसडीएम ने टटोली स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने दिए जरूरी निर्देश
सादाबाद 06 जनवरी । आज एसडीएम मनीष चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने ओपीडी, नेत्र कक्ष, क्षय रोग कक्ष और इंजेक्शन कक्ष सहित अन्य विभागों का

























