प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से पहले भाजपा संगठन महामंत्री ने नेताओं संग किया मंथन, पूर्वांचल के कद्दावर नेता पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे
लखनऊ 12 दिसंबर । राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल शामिल हुए।
बाइक शोरूम संचालक हत्याकांड : पूजा शकुन एवं अशोक पांडेय सहित सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
अलीगढ़ 12 दिसंबर । अलीगढ़ के बहुचर्चित बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में पुलिस ने पूजा शकुन और अशोक पांडेय सहित सभी चार मुख्य आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इस समय सभी आरोपी जेल में बंद हैं। पूजा शकुन पर पांच, अशोक पांडेय पर सात,
14 दिसंबर को हो सकती है भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा
लखनऊ 11 दिसंबर । भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर महीनों से चल रही अटकलें अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई हैं। प्रांतीय परिषद के सदस्यों की घोषणा के साथ ही संगठन में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। यह वही परिषद है, जिसके
चुनाव आयोग ने एसआईआर की समयसीमा बढ़ाई, अब 26 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे फॉर्म, 28 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा
लखनऊ 11 दिसंबर । भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की अवधि 15 दिन और बढ़ा दी है। अब मतदाता गणना प्रपत्र 26 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी को किया जाएगा। मुख्य
यूपी में छह माह हड़ताल पर लगी रोक, सरकार ने जारी किया आदेश
लखनऊ 11 दिसंबर । उत्तर प्रदेश में छह माह के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम देवराज ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसे सभी विभागों को भेज दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का
प्रदेश सरकार श्रमिक कामगारों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से दे रही है सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा
लखनऊ 11 दिसंबर । प्रदेश सरकार निर्माण श्रमिकों के विकास और कल्याण को लेकर लगातार बड़े कदम उठा रही है। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण (नियोजन तथा सेवाशर्त विनियमन) नियमावली लागू कर दी
प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हाथरस में 12 दिसम्बर से होंगे चयन ट्रायल्स
हाथरस 11 दिसंबर । उप क्रीड़ा अधिकारी हाथरस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय और मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। लखनऊ में प्रस्तावित इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का चयन
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत प्रिंटिंग व स्टेशनरी व्यवसाय पर वेबिनार आयोजित
अलीगढ़ 11 दिसंबर । मंगलायतन विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर (यूआईआईसी) द्वारा “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी बिजनेस कैसे शुरू करें” विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों व युवा उद्यमियों को प्रिंटिंग और स्टेशनरी से जुड़े लघु उद्योग स्थापित करने के
मंगलायतन विश्वविद्यालय के दो पेटेंट भारत सरकार की जर्नल में शामिल
अलीगढ़ 11 दिसंबर । मंगलायतन विश्वविद्यालय ने शोध और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय की जर्नल में विश्वविद्यालय के दो आविष्कार ब्लॉकचेन आधारित सुरक्षित लाइब्रेरी सिस्टम तथा स्मार्ट लाइब्रेरी रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम को स्थान मिला है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय
राजीव इंटरनेशनल स्कूल की बेटियों ने फहराया अपनी मेधा का परचम, अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड में रौनिका नागपाल का जलवा, इंटरनेशनल कम्प्यूटर साइंस ओलम्पियाड में विवान सारस्वत का कमाल
मथुरा 11 दिसंबर । राजीव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं हर क्षेत्र में कामयाबी की नई इबारत लिख रहे हैं। हाल ही में राजीव इंटरनेशनल स्कूल की बेटियों रौनिका नागपाल, जिनीषा जुरैल तथा विवान सारस्वत ने अपनी मेधा और बौद्धिक कौशल से अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलम्पियाड तथा इंटरनेशनल कम्प्यूटर साइंस ओलम्पियाड में


























