जिला अस्पताल में कई दिनों से अल्ट्रासाउंड जांच ठप, कई मरीज मायूस होकर लौटे
हाथरस 14 अक्टूबर । जिला अस्पताल में पिछले कई दिनों से अल्ट्रासाउंड जांच सेवा ठप पड़ी है। बुधवार को भी अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका रहा, जिसके चलते मरीजों को बिना जांच कराए ही वापस लौटना पड़ा। अस्पताल में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट तैनात होने और उनके जिले में मौजूद न होने
पैमाइश के दौरान लगाए गए खंभे उखाड़ने का आरोप, सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हाथरस 14 अक्टूबर । क्षेत्र के गांव अंडौली में खेत की पैमाइश के दौरान लगाए गए खंभों को उखाड़कर फेंकने का मामला सामने आया है। गांव निवासी कंचन देवी ने सात लोगों पर लाइसेंसी रायफल के बल पर खंभे उखाड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मामले
13 वर्षीय किशोरी लापता, अलग-अलग नंबरों से आए फोन कॉल; फोन कॉल के बाद परिजनों की बढ़ी चिंता
हाथरस 14 अक्टूबर । कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के बहनोई ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज करने और उसकी तलाश कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़ित की पत्नी अपनी
रोडवेज बस में जहरखुरानी कर एक लाख रुपये लूटने का आरोप, एसपी से शिकायत
हाथरस 14 अक्टूबर । गांव ऐहन निवासी नरेश कुमार ने रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार बनाकर एक लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, वह बिचपुरी से भैंस बेचकर लौट रहे थे। इसी दौरान बस में उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया।
हाथरस जिला अस्पताल में शव वाहन नहीं मिला, ई-रिक्शा से घर ले जाना पड़ा शव
हाथरस 14 अक्टूबर । जिला अस्पताल मे आज शव ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध न होने का मामला सामने आया। 40 वर्षीय यासीन की मृत्यु के बाद उनके स्वजन को शव ई-रिक्शा से घर ले जाना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस और शव वाहन के लिए कई
कन्या महाविद्यालय में ‘अर्थ दर्पण’ कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं ने किया समसामयिक आर्थिक समाचारों का विश्लेषण
हाथरस 14 अक्टूबर । श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के दिशा-निर्देशन में अर्थशास्त्र विभाग के अंतर्गत ‘अर्थ दर्पण – आर्थिक समाचारों का विश्लेषण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए समसामयिक आर्थिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत
सहपऊ : ई-रिक्शा पलटने से पांच महिलाएं घायल मां भद्रकाली के दर्शन करने आ रही थी
सादाबाद (सहपऊ) 14 अक्टूबर । कस्बा के मां भद्रकाली मंदिर पर मां के ई -रिक्शा से, दर्शन करने ,आ रही पांच महिलाएं अचानक ई रिक्शा पलटने से घायल हो गई । इनमें एक महिला की हालत गंभीर है। हाथरस की गजरौली निवासी शशिदेवी, कुसुम लता उर्मिला,अनीता एवं मधु बुधवार दोपहर
सहपऊ : पागल कुत्ते ने 20 लोगों को काट किया घायल सीएचसी पर 35 से अधिक लोगों को लगा एआरवी इंजेक्शन
सादाबाद (सहपऊ) 14 अक्टूबर । कस्बा के मुख्य बाजार मंगलवार एक कुत्ता पागल हो गया । उस पागल कुत्ते ने करीब 15 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया । इन घायलों में सीएचसी को एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है। सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ प्रकाश मोहन ने बताया
सादाबाद : एसीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण, बारीकी से जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल, बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने पर जोर
सादाबाद 14 अक्टूबर । स्थानीय सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता ने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, इमरजेंसी सेवाओं और प्रसव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की






