सावन कृपाल रूहानी मिशन के कृपाल आश्रम, हाथरस में साप्ताहिक आध्यात्मिक सत्संग संपन्न
हाथरस 15 फरवरी ।सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा ‘कृपाल आश्रम’ हाथरस पर साप्ताहिक आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। आज का सत्संग जट्टारी से पधारे सत्संगकर्ता श्री छैल बिहारी जी द्वारा प्रस्तुत किया गया। सत्संगकर्ता ने अपने विचारों में बताया कि परमात्मा की असीम कृपा से 84 लाख योनियों
संस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने मैदान पर बिखेरे संस्कृतियों के रंग
मथुरा 15 फरवरी । सांस्कृति विश्वविद्यालय का फुटबॉल ग्राउंड रंगों, परंपराओं और रचनात्मकता से सराबोर हो उठा, जब “कॉस्ट्यूम पार्टी – यूनिटी इन डाइवर्सिटी (विभिन्न संस्कृतियों की वेशभूषा)” थीम पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक समन्वय और रचनात्मक प्रतिभा का जीवंत उदाहरण बनकर
महाशिवरात्रि पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में भव्य कार्यक्रम व शिव बाबा शोभायात्रा का आयोजन
हाथरस 15 फरवरी । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तपस्या धाम द्वारा भव्य कार्यक्रम एवं विशाल शिव बाबा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिव बाबा की अलौकिक बारात निकाली गई, जिसमें भगवान शिव–शंकर एवं राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने सभी का हृदय जीत लिया।
अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन ने किया कांवड़ियों का स्वागत
हाथरस 15 फरवरी । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों की सेवा की। इस दौरान भक्तों को फल और बिस्किट वितरित किए गए तथा उनकी सुविधा के लिए विशेष सेवा शिविर
बाइक की टक्कर से कांवड़िया की मौत, गंभीर हालत में अलीगढ़ ले जाते वक्त हुई मौत
हाथरस 15 फरवरी । जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है । कांवड़ लेकर लौट रहे युवक को पीछे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान अलीगढ़ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी
हाथरस में पंकज धवरैय्या के समर्थन में निकली कैंडल मार्च, पदयात्रा रोके जाने के विरोध में बाजार में उतरे सैकड़ों समर्थक, यात्रा की अनुमति की मांग
हाथरस 14 फरवरी । हाथरस में युवाओं और व्यापारियों ने राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या के समर्थन में जुलूस एवं कैंडल मार्च निकाला। शहर में “मैं हूं पंकज धवरैय्या” और “कौन है पंकज धवरैय्या” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। सैकड़ों की संख्या में युवा बाजार क्षेत्र
छत से गिरकर महिला की मौत, बेटी की शादी की तैयारी के दौरान हादसा, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
सादाबाद 14 फरवरी । सादाबाद की सुनीता एनक्लेव कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। वह अपनी बेटी की शादी की तैयारियों के तहत घर की साफ-सफाई करवा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल महिला ने आगरा ले जाते समय दम
सादाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत, कांवड़िये बाल-बाल बचे, अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने संभाली स्थिति
हाथरस 14 फरवरी । सादाबाद में शुक्रवार देर रात मथुरा रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार के बीच टक्कर हो गई। इस ट्रैक्टर-ट्रॉली में कांवड़ लेने जा रहे गांव झरोठा के लगभग 20 श्रद्धालु सवार थे, जो इस हादसे में सुरक्षित रहे। यह घटना मन्स्या के निकट हुई। श्रद्धालुओं ने
सादाबाद : माता-पिता के प्रति बच्चों ने दिखाई कृतज्ञता, सम्मान और समर्पण, कस्बा-देहात के विद्यालयों में मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस
सादाबाद 14 फरवरी । विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता का सम्मान किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्या भारती के लाला किशन नारायण अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ-पितृ दिवस एवं अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया
पुलिस ने बंद कराई मीट की दुकान, सादाबाद इंटर कॉलेज के निकट का मामला, गौसेवकों ने किया प्रदर्शन
सादाबाद 14 फरवरी । महाशिवरात्रि पर्व पर सादाबाद में प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए एक मांस की दुकान खुली पाई गई। घटना के बाद गौ सेवकों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद नगर पंचायत ने दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रशासन ने महाशिवरात्रि के अवसर पर मांस की दुकानें


























