Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने जा रहे तीन बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो गंभीर; हाईवे पर 10 किमी लंबा जाम
सिकन्दराराऊ 28 अगस्त । रक्षाबंधन के पर्व पर राखी बंधवाने जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को शुक्रवार को नेशनल हाईवे-34 पर गांव बिलार के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं समेत बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद
रमनपुर में मिला 42 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
हाथरस 28 अगस्त । कोतवाली क्षेत्र के रमनपुर मोहल्ले में आज दोपहर करीब 11 बजे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का शव दीवार के किनारे सटी हुई अवस्था में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो
कलेक्ट्रेट के पास डीएसओ की सरकारी गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर, मजदूर की मौत; दो घायल
हाथरस 28 अगस्त । मथुरा रोड स्थित कलेक्ट्रेट के पास कल गुरुवार रात डीएसओ की सरकारी गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर मजदूरी के सिलसिले में हाथरस आ रहे थे।
मैनपुरी से बाइक चोरी कर सादाबाद में बेचने जा रहे थे वाहन चोर, सहपऊ पुलिस ने दबोचा
सादाबाद (सहपऊ) 28 अगस्त । संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत थाना सहपऊ पुलिस ने चेकिंग व गश्त के दौरान जलेसर-सादाबाद रोड स्थित थरोरा पुलिया से दो कथित वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से बिना नंबर की एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
सिकन्दराराऊ से 54वीं भव्य गंगा स्नान यात्रा रवाना, 80 से अधिक बसों में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
सिकन्दराराऊ 28 अगस्त । कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल से श्रवण गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में 54वीं भव्य गंगा स्नान यात्रा एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण मां
रक्षाबंधन सांप्रदायिक सद्भाव और विश्व बंधुत्व की कामना करने वाला पर्व है : बीके शांता बहिन
हाथरस 28 अगस्त। प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्व विदयालय के अलीगढ रोड स्थित आनन्दपुरी कालोनी केन्द्र द्वारा केंद्र प्रभारी बी के शांता बहिन के सानिध्य में रक्षाबंधन के अवसर पर समाज की हर वर्ग को पवित्रता का पावन सूत्र रक्षा सूत्र बांधा गया। प्रातकालीन क्लास में सभी ब्रह्मा बच्चों को सर्वप्रथम
रक्षाबंधन पर खाकी की कलाई पर सजी राखी, बच्चियों ने पुलिसकर्मियों से साझा की खुशियां
हाथरस 28 अगस्त । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां लोग अपने परिवार और प्रियजनों के साथ त्योहार की खुशियां मना रहे थे, वहीं हाथरस पुलिस के जवान आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे। इसी दौरान हाथरस की कुछ बच्चियां
भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
हाथरस 26 अगस्त । भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा बुधवार को आगरा रोड पर सावन महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिषद परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द, संस्कार, सेवा, सहयोग एवं पारिवारिक एकता की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा।
हसायन के एसके अल्ट्रासाउंड सेंटर का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
सिकन्दराराऊ 28 अगस्त । जनपद के कस्बा हसायन में गडोला रोड स्थित एसके अल्ट्रासाउंड सेंटर को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि सेंटर पर निर्धारित योग्य चिकित्सक
रक्षाबंधन पर सुरक्षा को लेकर हाथरस पुलिस अलर्ट, बाजारों से लेकर बस स्टैंड तक कड़ी निगरानी
हाथरस 28 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हाथरस पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं यातायात पुलिस की








