हाथरस के सीएमओ कार्यालय में महिला क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई
हाथरस 02 फरवरी । जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में आज दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब अलीगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम ने महिला क्लर्क को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला क्लर्क का नाम बबीता चौहान बताया गया
भाजपा ने केंद्रीय बजट को बताया आत्मनिर्भर भारत की नींव, कांग्रेस-सपा-बसपा ने उठाए सवाल, बताया जनविरोधी
हाथरस 01 फरवरी । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। भाजपा नेताओं ने जहां बजट को ऐतिहासिक और विकासोन्मुख बताया, वहीं विपक्षी दलों ने इसे आम जनता के लिए निराशाजनक करार दिया। सांसद अनूप प्रधान ने
2 दिन में चांदी 1,54,348 रुपए सस्ती, ₹2.65 लाख आई, सोना 1.48 लाख पर आया, प्रॉफिट बुकिंग से गिरे दाम
हाथरस 01 फरवरी । एक फरवरी 2026 का दिन भारतीय अर्थव्यवस्था और आम आदमी के लिए बेहद हलचल भरा रहा। एक तरफ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट 2026 पेश कर रही थीं, वहीं दूसरी ओर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक उथल-पुथल देखी गई। बजट भाषण के दौरान और उससे
नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत, किराए के मकान में मिला सादाबाद के युवक का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
हाथरस 01 फरवरी । नोएडा में सादाबाद के गुतहरा गांव निवासी बीपी सिंह (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। शनिवार रात नोएडा स्थित उनके किराए के मकान में यह घटना हुई। रविवार सुबह शव गांव पहुंचने पर परिजनों
सादाबाद : अस्थायी गौशाला में गंभीर अनियमितताओं और आपराधिक गतिविधियों का आरोप, प्रधान ने अधिकारियों को लिखा पत्र
सादाबाद 01 फरवरी । बिसावर प्रधान रेखा चौधरी ने उप जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखकर बिसावर स्थित अस्थायी गौशाला में गंभीर अनियमितताओं और आपराधिक गतिविधियों का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी की शाम को गौशाला में मारपीट और तोड़फोड़ हुई, जिसके बाद गोपालक भयभीत
सादाबाद : मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की चिंता बढ़ी, हुई बारिश
सादाबाद 01 फरवरी । आज दोपहर तेज बारिश हुई, जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। करीब आधे घंटे तक हुई तेज बरसात के कारण सड़कों पर पानी भर गया और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। इस बारिश ने खासकर आलू किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले लगभग
एलईडी स्क्रीन पर हुआ बजट सत्र का प्रसारण, सादाबाद में बस स्टैंड पर हुआ कार्यक्रम
सादाबाद 01 फरवरी । आज केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 का लाइव प्रसारण स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड पर कराया गया। नगर मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़ के नेतृत्व में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर यह आयोजन हुआ। इसमें भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या
सादाबाद : मकान निर्माण कर रहे पति-पत्नी से मारपीट, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही पुलिस
सादाबाद 01 फरवरी । क्षेत्र के गांव आलिया में मकान निर्माण कर रहे एक दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट का मामला 25 जनवरी का है। गांव परसौरा, थाना सहपऊ
हिन्दू सम्मेलन में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित के लिए युवाओं को आगे आने का संदेश, हाथरस में इंद्रहास चौहान और कृष्ण चंडी महाराज ने हिन्दू समाज से एकजुटता का आह्वान किया
हाथरस 01 फरवरी । सनातनी हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा मुरसान गेट स्थिति पुष्पांजली गेस्ट हाउस में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रखर सनातनी वक्ता इंद्रहास चौहान ने हिन्दू समाज मे जोश भरते हुये कहा कि यह देश हिन्दुओं का है। राष्ट्र विरोधी ताकतों ने हिन्दू समाज में
हाथरस में यूजीसी कानून और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज ने किया बाजार बंद, कानून वापस नहीं हुआ तो आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
हाथरस 01 फरवरी । यूजीसी कानून और एससी-एसटी एक्ट को समाप्त करने की मांग को लेकर आज सवर्ण समाज के कुछ संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया था। इसी के तहत हाथरस में भी बाजार बंद रहे और सवर्ण समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। सुबह

























