Hamara Hathras

10/05/2024 4:38 am

Latest News

अलीगढ/हाथरस 25 अप्रैल । हाथरस जिले से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का कल हार्ट अटैक से निधन हो गया, जिसके बाद आज नुमाइश मैदान स्थित शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनको राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई है। आज जिले के तमाम नेताओं और लोगों ने अलीगढ़ पहुँचकर सांसद राजवीर दिलेर की शव यात्रा में भाग लिया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। हाथरस में भी लोगों ने कई स्थानों पर शोक सभाएं कीं। आज सांसद राजवीर दिलेर का अंतिम संस्कार हुआ। हाथरस से काफी राजनेता उनकी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। बता दें कि कल शाम को सांसद राजवीर दिलेर के हाथरस से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का बन्नादेवी क्षेत्र के एडीए कॉलोनी ब्रिज विहार स्थित आवास पर बुधवार शाम हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जैसे ही शहर में उनके निधन की खबर फैली, वैसे ही हजारों समर्थकों का हुजूम उनके आवास पर उमड़ने लगा।

फोटो : सांसद राजवीर दिलेर के अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद विधायक वीरेंद्र राणा व अंजुला माहौर, पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व अन्य।

 

फोटो : सांसद राजवीर दिलेर का पार्थिव शरीर।

उनकी अंतिम संस्कार यात्रा में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और पार्टी के अन्य नेताओ ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में पार्टी नेताओं सहित सैकड़ों समर्थकों का हुजूम उमड़ा था। गौरतलब हो कि भाजपा सांसद के निधन के बाद प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर शोक जताया था।

 

अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि स्वर्गीय राजवीर सिंह दिलेर भाजपा के बहुत कर्मठ और प्रभावशाली नेता थे। इनके पिताजी भी चार बार एमएलए और चार बार एमपी रहे। मेरे साथ भी बहुत लंबे समय तक एमएलए रहे। यह परिवार भाजपा के प्रति समर्पित हमेशा से समर्पित रही है। निश्चित रूप से मैं कह सकता हूं उनके जाने से भाजपा को अलीगढ़ और हाथरस जिले में अपूरणीय क्षति हुई है।

फोटो : अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद हाथरस भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनूप प्रधान व अन्य। 

इसमें मुख्य रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, हाथरस लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान, सादाबाद के रालोद विधायक प्रदीप कुमार गुड्डू, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, हाथरस पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, मुकुल उपाध्याय, प्रीती चौधरी, हरिशंकर राणा भूरा पहलवान, रूपेश उपाध्याय, राजवीर सिंह भय्याजी, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुराग अन्निहोत्री, सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, सपा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि, रामनारायण काके, ललित बघेल, संजीव यादव सहित अन्य दलों के नेता काफी तादाद में हाथरस से लोग अलीगढ़ गए और राजवीर दिलेर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

फोटो : सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, सपा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि, रामनारायण काके व अन्य।

 

फोटो : सांसद राजवीर दिलेर की पत्नी रजनी दिलेर को ढांढस बांधती जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts