सिकन्दराराऊ (हसायन) 29 नवंबर। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अठारह क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद शराब को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार अठ्ठाइस नवंबर को जरेरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह अपने हमराही कांस्टेबल उज्जवल सिंह और कांस्टेबल आशीष कुमार के साथ थाना हसायन से रवाना होकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं गश्त में मामूर थे।पुलिस टीम भैंकरी चौराहे से बरसौली गांव की ओर जा रही थी।तभी हाथ में कपड़े की पोटली लेकर जा रहे एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दीं।पुलिस को देखकर वह व्यक्ति तेज कदमों से आगे बढ़ने लगा।जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बरसौली रोड स्थित जेपी ईंट भट्टे के सामने करीब शाम पांच बजकर पचास मिनट बजे उसे पकड़ लिया।पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी ने अपना नाम गरीबदास पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गांव सिडरमई थाना हसायन जनपद हाथरस बताया।उसके हाथ में मौजूद कपड़े की पोटली खोलने पर पुलिस को अठारह क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई।शराब के क्वार्टर पर ग्लोबस नंबर-एक देशी शराब मसाला तथा दो सौ एमएल अंकित था।पुलिस द्वारा शराब का लाइसेंस मांगे जाने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ धारा साठ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : युवक को अठारह क्वार्टर अवैध
November 29, 2026
हसायन : बाइक सवार दंपति को बाइक
November 29, 2026
हसायन : खराब एलईडी बल्व बदलने गए
November 29, 2026
हसायन : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में
November 29, 2026
हसायन : नगला अडू में पशुओ के
November 29, 2026
सादाबाद : टैंपो की टक्कर से बाइक
November 29, 2026
सादाबाद : बाईकों की भिंडत में महिला
November 29, 2026
Weather
Hathras
6:54 pm,
Nov 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






