सिकन्दराराऊ (हसायन) 29 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र के सिकतरा सलेमपुर मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दंपति को पीछे से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से टक्कर मार दी।बाइक सवार की टक्कर लगने से पति की मौत हो गई।जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना के संबंध में मृतक के पुत्र ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विनीत शर्मा पुत्र विष्णु शर्मा निवासी बरसोली थाना हसायन ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि मेरे पिता विष्णु शर्मा पुत्र बद्रीनाथ शर्मा,माँ सीमा देवी को अपनी बाईक संख्या UP16ER1103 से दिनांक आठ नवंबर को अपने गांव बरसोली के लिए मोमड़ा से डयूटी खत्म करके आ रहे थे कि समय करीब आठ बजे सुबह हमारे पापा की मोटर साईकिल सिकतरा हसायन रोड पर पहुंचे थे।तभी पीछे से आ रही एक मोटर साईकिल संख्या UP81BJ5529 के चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए मेरे पापा की मोटर साईकिल में टक्कर मार दी।बाइक की टक्कर लगने से मम्मी व पापा मोटर साईकिल सहित गिर गए।मम्मी पापा को गम्भीर चोटे आई थी,मोटर साईकिल चालक को वह मौजूद लोगो ने पकड़ लिया था।लेकिन मम्मी पापा को इलाज हेतु ले जाते समय ले जाते समय टक्कर मारने वाली मोटर साईकिल बाला चालक मौका पाकर भाग गया।घायल पापा को इलाज हेतु ले जाते समय बागला अस्पताल हाथरस में मृत्यु हो गई थी।मम्मी को पापा क मौत के बारे में सुनकर सदमा न लगे इसलिए उन्हे इलाज हेतु चुपचाप अलीगढ़ भर्ती करा दिया,जहां पर मम्मी का इलाज चल रहा है।पिता की मौत के बाद पिता का दाह संस्कार करने के बाद घर पर आने जाने वालो की बजय से में समय नही निकाल सका हूँ।मोटर साईकिल चालक UP81BJ5529 के खिलाफ दर्ज करने की मांग की है।पुलिस ने पीडित की तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हसायन : युवक को अठारह क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
November 29, 2026
Related Posts
Recent Posts
हसायन : युवक को अठारह क्वार्टर अवैध
November 29, 2026
हसायन : बाइक सवार दंपति को बाइक
November 29, 2026
हसायन : खराब एलईडी बल्व बदलने गए
November 29, 2026
हसायन : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में
November 29, 2026
हसायन : नगला अडू में पशुओ के
November 29, 2026
सादाबाद : टैंपो की टक्कर से बाइक
November 29, 2026
सादाबाद : बाईकों की भिंडत में महिला
November 29, 2026
Weather
Hathras
6:54 pm,
Nov 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






