सिकन्दराराऊ (हसायन) 29 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र की जरेरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बरसौली में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।महिला के पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी नही होने पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया।पुलिस ने मृतक विवाहिता महिला की लिखित तहरीर के आधार पर मृतका के पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मौका मुआयना कर छानबीन प्रारंभ कर दी है।नजर मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी कुम्हारान कस्बा छर्रा जनपद अलीगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि प्रार्थी की बेटी नजमा की शादी चौदह वर्ष पूर्व रियाज मोहम्मद पुत्र जब्बार गाँव बरसौली, थाना हसायन जनपद हाथरस के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी।प्रार्थी द्वारा बेटी की शादी में दिए गए दान दहेज से प्रार्थी की पुत्री नजमा के ससुराल वाले पति रियाज मोहम्मद पुत्र जब्बार,सास भूरी पत्नी जब्बार,देवर शान मोहम्मद पुत्र जब्बार,ननद रूबीना पुत्री जब्बार,अफसाना पुत्री जब्बार निवासी गाँव बरसौली खुश नहीं थे।अतिरिक्त दहेज में मोटर साईकिल मांगते थे।मांग पूरी न होने के कारण प्रार्थी की पुत्री को शराब पीकर मारपीट करता था।प्रार्थी की पुत्री नजमा अपना घर बसाने के खातिर सब कुछ सहती रही।प्रार्थी की पुत्री को उसके ससुरालीजनो ने अतिरिक्त दहेज की खातिर कई बार घर से निकाल दिया।प्रार्थी की पुत्री मायके आकर रो-रो कर बताती थी कि मेरे उपरोक्त सुसरालीजन मोटर साईकिल न दी तो जान से मार देंगे तथा दहेज की खातिर मेरा उत्पीड़न व प्रताड़ित करते है।जिस कारण प्रार्थी की पुत्री ने अलीगढ़ न्यायालय में मुकदमे दर्ज कराया है।दिनाक दस नवंबर 10.11.2026 समय दिन के करीब बारह बजे प्रार्थी के पास दामाद की कॉल आई,जिस में लडाई झगडे की आवाज सुनाई दे रही थी।तब प्रार्थी की पत्नी ने दामाद को समझाने का प्रयास किया,लेकिन उन्होंने फोन काट दिया।दिनांक ग्यारह नवंबर 11 11.2026 को समय करीब रात्रि दो बजे किसी अजात व्यक्ति का फोन आया,जिसने प्रार्थी को बताया कि उनकी पुत्री की मृत्यु हो गई है।उक्त सूचना मिलने पर प्रार्थी थाने पहुँचा तथा अपनी पुत्री के संबंध में पुलिस को जानकारी दी।इसके पश्चात प्रार्थी पुलिस के साथ अपनी पुत्री के घर पहुँचा,जहाँ उसकी पुत्री मृत अवस्था में मिली।पुलिस के द्वारा मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया।प्रार्थी की पुत्री को उपरोक्त लोगों ने एकराय होकर जहर देकर जान से मार दिया है।पुलिस ने पीडित की लिखित तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप गिरि ने बताया कि मृतक विवाहित महिला के पीडित पिता की लिखित तहरीर के खिलाफ पति सहित पांच नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हसायन : युवक को अठारह क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
November 29, 2026
Related Posts
Recent Posts
हसायन : युवक को अठारह क्वार्टर अवैध
November 29, 2026
हसायन : बाइक सवार दंपति को बाइक
November 29, 2026
हसायन : खराब एलईडी बल्व बदलने गए
November 29, 2026
हसायन : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में
November 29, 2026
हसायन : नगला अडू में पशुओ के
November 29, 2026
सादाबाद : टैंपो की टक्कर से बाइक
November 29, 2026
सादाबाद : बाईकों की भिंडत में महिला
November 29, 2026
Weather
Hathras
6:54 pm,
Nov 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






