Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News


सिकन्दराराऊ (हसायन) 29 नवंबर। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव नगला अडू में बीती शनिवार रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक पशुओ के बांधने वाले स्थान पशुबाडा को निशाना बनाते हुए दो लाखों रूपए की कीमत के पालतू बेजुवान जानवर( दो भैंसों) की चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।पशु पालक को पालतू बेजुवान जानवर(दो भैस)की चोरी हो जाने की घटना की जानकारी रविवार उन्तीस नवंबर को तड़के उस समय जब पशु पालक के परिवार की एक महिला पशुओं के बाडा में बंधे हुए पालतू दुधारू बेजुवान जानवरों को चारा-पानी देने पशुओ के बाडे (घेर) में पहुंची।महिला ने जब पशओं के बाडे में दोनो पालतू बेजुवान जानवर गायब दिखाई दिए तो महिला पशु पालक पालतू पशुओं के पशुबाडा में बंधे हुए खूंटे सूने देख महिला पशु पालक बुरी तरह से घबरा गई और महिला ने पशुओं के बाडे से ही पालतू बेजुवान दुधारू पशुओ के चोरी हो जाने की बात कहते हुए मौके से ही चीख पुकार कर शोर गुल करने लगी।महिला पशु पालक के शोरगुल और चीख पुकार सुनने के बाद महिला के  परिजनों और पड़ोसी ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।गांव नगला अडू निवासी सुरेश पुत्र तिलक सिंह का गांव के बाहर पशुओ के बांधने के लिए पशुबाडा(घेर)है।शनिवार रविवार अठ्ठाइस नवंबर की रात अज्ञात चोर पशुओ के वाडे घेर से लाखों रूपए की कीमत के दो पालतू दुधारू बेजुवान भैंस चोरी कर ले गए।रविवार की सुबह तड़के जब परिवार की महिला पशुओं को चारा-पानी देने पहुंची तो पशुओ के बाडे घेर में केवल एक गाय और दो छोटे पशु बच्चे दिखाई दिए,जबकि दोनों अन्य पालतू बेजुवान दुधारू पशु भैंसें गायब दिखाई दी।महिला के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद डायल एक सौ बारह और क्षेत्रीय इलाका  पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरी की घटना की छानबीन शुरू कर दी।करीब दो लाख रुपए की कीमत की दो पालतू बेजुवान दुधारू पशुओ भैस के चोरी हो जाने से परिवार को लाखों रूपए आर्थिक क्षति हुई है।पशुओं के बाडे घेर के पीछे खेत से होते हुए मुख्य मार्ग की ओर चोरी किए गए पालतू बेजुवान दुधारू जानवरों के पैर के खुरों के निशान दिखाई देने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार चोरी की घटना रात करीब बारह से एक बजे के आसपास होने की आशंका है।कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने रात के समय गांव के बाहर एक चार पहिया वाहन आते-जाते देखे जाने की बात भी बताई है।कोतवाली क्षेत्र में पशुओ की यह कोई पहली चोरी की घटना घटित नहीं हुई है।इससे पूर्व भी कई चोरियां हुई जिनके बारें में कोतवाली व इलाका पुलिस आज तक कोई अनावरण कर पाना तो दूर कोई सुराग भी नही लगा पाई है।उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के गाँव ढडौली में भी कुछ दिन पहले पालतू बेजुवान दुधारू स्तर के नौ बकरा बकरियाँ चोरी हो चुकी है।ऐसे ही क्षेत्र में साठ से सत्तर स्थानों पर कई छोटी बडी चोरी के अलावा कई गांवों से भी पालतू बेजुवान दुधारू स्तर के पशुओं के चोरी हो जाने की भी घटना घटित हो चुकी है।उन सभी चोरियों की घटनाओं के बारे में आज तक इलाका पुलिस चोरों को पकडना तो दूर सुराग तक नहीं लगा पाई है।क्षेत्र में कई घरों से आभूषण व नगदी की भी कई बडी दर्जनों चोरी की बारदात हो चुकी है।लेकिन हसायन कोतवाली पुलिस चोरियों के मामले में चोरों पकडना तो दूर सुराग लगाने में असमर्थ दिखाई दे रही है।इस संबंध में सलेमपुर चौकी प्रभारी मनु यादव ने बताया कि वह मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर चुके हैं।मामले में छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page