सादाबाद 29 नवंबर। हाथरस रोड पर अग्रवाल कोल्ड स्टोरेज के पास टेंपो की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। टेंपो बाइक को कुछ दूर तक घसीटता ले गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया।
गांव नगला कोड़ा निवासी सुधीर सिंह पुत्र राकेश सिंह किसी काम से सादाबाद आया था। काम पूरा करने के बाद बाइक से गांव लौट रहे थे। अग्रवाल कोल्ड स्टोरेज के पास सामने से आ रहे टेंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से सुधीर सड़क पर गिर गए। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टेंपो चालक बाइक को कुछ दूरी तक घसीटता ले गया। सुधीर सड़क पर घिसट गए और उन्हें सिर व पीठ में चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोग जुट गए। जानकारी मिलने पर सुधीर के परिजन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।









