Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 29 नवंबर। राया रोड पर गांव मीरपुर के निकट हुए सड़क हादसे में महिला की जान चली गई। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल महिला की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके पति को चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

जनपद मथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव जोनई निवासी बनवारी लाल पुत्र भरत सिंह अपनी पत्नी आशा देवी के साथ सादाबाद से अपने गांव लौट रहे थे। बताया जाता है कि गांव मीरपुर के निकट पहुंचने पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल दंपति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर रूप से घायल आशा देवी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, घायल बनवारी लाल का चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर भी पहुंचकर दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page