
सादाबाद 29 नवंबर। राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में आज रालोद नेता प्रवीण कुमार पौनियां (करील) के नेतृत्व में जनआशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा निकाली गई। यात्रा के तहत सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से मुलाकात की गई। इस दौरान कई स्थानों पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं की वर्षा और साफा पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। यात्रा हुलासी गढ़ी, मड़नई, चमरपुरा, मोनिया, एदलपुर, नगला हरनाम, गरीबा, ठकरई, टीकेत और नगला घनी सहित विभिन्न गांवों में पहुंची। यहां ढोल-नगाड़ों के साथ ग्रामीणों ने प्रवीण कुमार पौनियां का स्वागत किया। बुजुर्गों ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया, माताओं-बहनों ने स्नेह और सम्मान प्रकट किया, जबकि युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
यात्रा के दौरान ग्रामीणों की भागीदारी और स्वागत को लेकर रालोद नेता प्रवीण कुमार पौनियां ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र की जनता के सम्मान, सेवा और विकास के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। यात्रा में देवेंद्र पौनियां, धर्मपाल सिंह प्रधान, हरेन्द्र सिंह प्रधान, शम्मी पहलवान, रवेंद्र सिंह बढ़ौतिया, सत्यवीर सिंह, केशव देव शेरू, प्रदीप चौधरी, गौरव भरंगर, सीताराम, रामवीर सिंह, मुन्ना बघेल, हारून खान, विशाल, रमेश सिंह, सुभाष और ओमप्रकाश नेताजी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।










