Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 नवंबर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, की ओर से जनपद स्तरीय विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के अंतर्गत विकसित भारत चैलेंज ट्रैक प्रतियोगिता का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी बृजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रतियोगिता में माई भारत विभाग द्वारा चयनित 34 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘जनसांख्यिकीय लाभांश और मानव पूंजी विकास’ रहा। इस विषय पर प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए अपने ज्ञान, दृष्टिकोण और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया। युवाओं ने विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात रखी।

प्रतियोगिता में श्रद्धा जैन ने प्रथम, योगेश कुमार ने द्वितीय और दुर्प कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अनुष्का चतुर्थ, भूमि वर्मा पंचम तथा अवनी शर्मा छठवें स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका बांग्ला डिग्री कॉलेज, के प्रोफेसर डॉ. विनय कुमार वर्मा तथा सरस्वती डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. आलोक कुमार ने निभाई। कार्यक्रम में गौरव कुमार, कार्यक्रम प्रभारी, सत्यवीर सिंह, वरिष्ठ सहायक, राजवीर सिंह, पत्रवाहक, हरदम सिंह, बीरेन्द्र सिंह, सतीश कुमार, भोला शंकर शर्मा सहित पीआरडी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page