Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 नवम्बर। बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत नगरीय वितरण खंड के अधिशासी अभियंता ने 29 नवंबर रविवार को भी बिजली विभाग के खंड एवं उपखंड कार्यालयों सहित सभी राजस्व संग्रह केंद्रों को सामान्य दिनों की तरह खोलने के आदेश जारी किए हैं। नवंबर माह में अधिक से अधिक राजस्व वसूली करने और लंबित कार्यों का समय से निस्तारण करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। ऐसे में रविवार को भी उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने और विभाग से संबंधित अन्य जरूरी कार्यों के लिए कार्यालय पहुंच सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page