Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 नवम्बर । कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरवाना में बाइक टकराने के विवाद में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, गांव बरवाना में शुक्रवार को बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। उस समय बाइक चालक धमकी देते हुए मौके से चला गया था। आरोप है कि कुछ देर बाद वह अपने साथ तीन अन्य लोगों को लेकर वापस आया और फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली गांव निवासी उमेश पुत्र हरिशंकर के पेट को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने घायल उमेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page