Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 नवम्बर । शनिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवकों सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला बुधू के निकट शनिवार सुबह कुछ युवक अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मथुरा की ओर से आ रही मैक्स गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सुमित पुत्र मनोज यादव घायल हो गया, जबकि एक अन्य युवक को भी मामूली चोटें आईं। घायल सुमित को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, दूसरे हादसे में मथुरा-बरेली हाईवे पर बाइक सवार सत्येंद्र कुमार पुत्र जागेश्वर सिंह निवासी धुबई, थाना हसायन की बाइक आगे चल रही इको गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में सत्येंद्र घायल हो गया। उसे भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। हालत में सुधार होने पर घायलों को घर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page