Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सब इंस्पेक्टर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या 85/UKSSSC/2026 के तहत विभिन्न विभागों में कुल 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस, सब इंस्पेक्टर इंटेलिजेंस, प्लाटून कमांडर (PAC/IRB), फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर और सब एक्साइज इंस्पेक्टर के पद शामिल हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म में संशोधन के लिए 4 से 6 जनवरी 2027 तक का समय निर्धारित किया गया है। लिखित परीक्षा संभावित रूप से 18 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी।

पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस के 93, सब इंस्पेक्टर इंटेलिजेंस के 19, प्लाटून कमांडर (PAC/IRB) के 81, फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर के 5 और सब एक्साइज इंस्पेक्टर के 2 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता

सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस, सब इंस्पेक्टर इंटेलिजेंस और प्लाटून कमांडर पदों के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है। फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर पद के लिए बीएससी की डिग्री के साथ कंप्यूटर एप्लीकेशन में छह महीने का प्रमाणपत्र होना चाहिए। वहीं, सब एक्साइज इंस्पेक्टर पद के लिए अभ्यर्थी का उत्तराखंड बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त समकक्ष बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।

आयु सीमा

सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जबकि सब एक्साइज इंस्पेक्टर पद के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत भर्ती विज्ञापन और सभी पात्रता शर्तों की जांच अवश्य कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page