Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News



सिकंदराराऊ (हसायन) 28 नवम्बर । कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव जैतपुर सलेमपुर इलाके में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग हाइवे की साइड में निकल रहे सर्विस रोड पर लगे हुए गिट्टी के ढेर से टकराकर एक एक्सयूवी तीन सौ कार अनियत्रिंत होकर पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई।एक्सयूवी कार हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई।घटना शुक्रवार रात करीब साढे आठ बजे से लेकर नौ बजे के बीच एक निजी प्राइवेट शिक्षण संस्थान स्कूल के पास हुई।युवक की मौत के बाद परिजनों व शादी समारोह में हडकंप मच गया।युवक के गांव में युवक की मौत की जानकारी मिलते ही शोक की लहर दौड गई।युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।युवक की मौत के बाद बिना पोस्टमार्टम किए ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।प्रशांत कुमार राना पुत्र सुधीर कुमार राना उर्फ लाला उम्र सत्ताइस वर्ष निवासी पिछौती थाना कोतवाली हसायन के रहने वाले थे।शुक्रवार की शाम को प्रशांत राना अपने माता राजबाला पिता सुधीर कुमार राना उर्फ लाला,दादी उर्मिला देवी रिटायर्ड अध्यापक,बुआ लता को लेकर गांव पिछौंती से सलेमपुर के सुशीला गेस्ट हाउस में आयोजित रिशेतदार की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए छोडकर घर के लिए चला आया था।माता,पिता,दादी और बुआ को गेस्ट हाउस में छोडने के बाद प्रशांत अपने गांव पिछौंती के लिए बापिस चला गया।शुक्रवार को अपने गांव पिछौंती से प्रशांत राना अपनी एक्सयूवी कार से देर रात साढे आठ नौ बजे के करीब गांव पिछौंती से वैवाहिक स्थल सुशीला गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह के लिए दोबारा शामिल होने के लिए बापस जा रहा था।तभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थापित प्राइवेट स्तर के निज शिक्षण संस्थान के निकट हाईवे से निकली हुई सर्विस रोड पर गिट्टी का ढेर लगा था।रात्रि के अंधेरे में प्रशांत राना की एक्सयूवी कार गिट्टी के ढेर से टकरा गई और दो-तीन बार पलटा खाकर सड़क पर जा गिरी।प्रशांत राना अनियंत्रित कार से निकल उछलकर दूर गिरने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया।सडक दुर्घटना की जानकारी मिलने पर शादी समारोह को छोडकर प्रशांत राना के माता राजबाला और पिता सुधीर कुमार राना उर्फ लाला मौके पर पहुंचे और प्रशांत राना को उपचार के लिए आगरा ले जाने लगे।आगरा पहुंचने से पहले ही रास्ते में घायल प्रशांत राना की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त एक्सयूवी कार को सड़क से हटवाया।इसके बाद यातायात फिर शुरू कराया गया और जाम खुलवाया गया।प्रशांत की मौत के बाद शव पहुंचते ही हडकंप मच  गया।गांव में शव पहुंचते ही शोक की लहर दौड गई।प्रशांत की मौत के बाद प्रशांत के घर पर परिजन व रिश्तेदार ग्रामीणों का रो रो कर करूण विलाप कर रहे थे।मृतक प्रशांत के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।मृतक के परिवार में दो भाई थे।प्रशांत घर में बडा सदस्य था।मृतक के पापा सुधीर कुमार राना उर्फ लाला नगला रति श्री हनुमान मंदिर ढाबा का संचालन कर गांव में खेती कार्य भी करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page